अहमदाबाद

गुजरात में 11 नई अत्याधुनिक नियोनेटल एंबुलेंस शुरू, बीमार नवजातों के लिए महत्वपूर्ण

Ahmedabad गुजरात सरकार ने नवजात शिशुओं की सुरक्षा और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम उठाया है। गांधीनगर में बुधवार को उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी व स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने 11 नई अत्याधुनिक नियोनेटल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई। इस तरह की एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर स्थिति वाले नवजात शिशुओं […]

less than 1 minute read
नई एम्बुलेंस।

Ahmedabad गुजरात सरकार ने नवजात शिशुओं की सुरक्षा और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम उठाया है। गांधीनगर में बुधवार को उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी व स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने 11 नई अत्याधुनिक नियोनेटल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई।

इस तरह की एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर स्थिति वाले नवजात शिशुओं को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक सुरक्षित ले जाया जा सकेगा।इन एम्बुलेंसों में वेंटिलेटर, इन्क्यूबेटर और जीवनरक्षक उपकरण लगाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री पानशेरिया ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि किसी भी बच्चे की मृत्यु उपचार के अभाव में न हो। नई एम्बुलेंस नवजात शिशु मृत्यु दर कम करने में अहम भूमिका निभाएंगी। ये 11 एम्बुलेंस साबरकांठा, महेसाणा, पाटण, सूरत, डांग, तापी, जूनागढ़ और राजकोट जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत होंगी।

Published on:
18 Feb 2026 11:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर