
मनपा कार्यालय (फाइल फोटो)
Ahmedabad : महानगरपालिका के हेल्थ विभाग की फूड डिपार्टमेंट टीम ने शुक्रवार को नाना चिलोडा क्षेत्र के सरदारनगर स्थित व्रज डेयरी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर छापेमारी की। यह कार्रवाई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि यूनिट में एनालॉग पनीर तैयार किया जा रहा था, जिसे गुजरात के विभिन्न शहरों में बेचा जा रहा था।
यह उत्पाद न केवल उपभोक्ताओं को गुमराह कर रहा था बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए भी खतरा था। इसी कारण प्रशासन ने यूनिट को तुरंत सील कर दिया। छापेमारी में लगभग 100 किलोग्राम एनालॉग पनीर बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब 24,000 रुपए आंकी गई है। बरामद माल की बिक्री रोक दी गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संबंधित इकाई के खिलाफ एफएसएसएआइ और जीपीएमसी के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
महानगरपालिका के अनुसार यदि शहर में कोई भी इकाई या व्यापारी सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करता पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता और प्रमाणन पर ध्यान दें।
Published on:
10 Apr 2026 10:42 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
