10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जकोट में हिट एंड रन , पांच साल के बच्चे की मौत

Rajkot: शहर में जिला कोर्ट के पास एक कार की टक्कर से पांच वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब बच्चा अपने परिवार के साथ कोर्ट जा रहा था। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।राजकोट जिला कोर्ट के पास शुक्रवार सुबह साढ़े […]

less than 1 minute read
Google source verification
Accident Rajkot

बच्चे का फाइल फोटो।

Rajkot: शहर में जिला कोर्ट के पास एक कार की टक्कर से पांच वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब बच्चा अपने परिवार के साथ कोर्ट जा रहा था। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।राजकोट जिला कोर्ट के पास शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे राज वाजलिया नामक बालक परिवार के साथ कोर्ट जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्चा राज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल राजकोट के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

आरोपी फरार

हादसे के बाद आरोपी कार चालक घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कार चालक हादसे के बाद कोर्ट परिसर की ओर भागा था और कोर्ट परिसर में कार को पार्क कर गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश जारी है। बताया गया है कि राज (बालक) अपनी माता के साथ परिवार के सदस्य हितेश से मिलने के लिए कोर्ट में जा रहे थे। हितेश एक मामले में जेल में बंद था उसकी शुक्रवार को कोर्ट में पेशी थी। यह बच्चा तीन बहनों के बीच अकेला पुत्र था।