अहमदाबाद

पोरबंदर में करोड़ों रुपए की कीमत का 3 किलो संदिग्ध एम्बरग्रीस जब्त, दो गिरफ्तार

जामनगर. पोरबंदर में स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 किलो संदिग्ध एम्बरग्रीस (व्हेल मछली की उल्टी) जब्त किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दुर्लभ पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपए तक बताई जाती है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, जब्त किया गया पदार्थ वास्तव में एम्बरग्रीस है या कोई अन्य वस्तु, इसकी पुष्टि एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 9:12 PM IST
3 kg of Suspected Ambergris Worth Crores Seized in Porbandar; Two Arrested
गिरफ्त में आरोपी।

जामनगर. पोरबंदर में स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 किलो संदिग्ध एम्बरग्रीस (व्हेल मछली की उल्टी) जब्त किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दुर्लभ पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपए तक बताई जाती है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, जब्त किया गया पदार्थ वास्तव में एम्बरग्रीस है या कोई अन्य वस्तु, इसकी पुष्टि एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
जानकारी के अनुसार, एलसीबी को सूचना मिली थी कि पोरबंदर शहर में भावसिंहजी अस्पताल रोड पर कुछ लोग संदिग्ध पदार्थ का सौदा करने पहुंचे हैं। यहां पर दो संदिग्ध व्यक्ति करीब 3 किलो पदार्थ के साथ मौजूद थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई कर दोनों को पकड़ लिया और उनके पास से संदिग्ध पदार्थ बरामद किया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजकोट के जामकंडोरणा के महेश उर्फ कालू बालघा और राजकोट जिले की गोंडल तहसील के मूल निवासी और वर्तमान में सूरत में रहने वाले परेश पाघडाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि एक आरोपी पदार्थ बेचने और दूसरा उसे खरीदने के लिए पहुंचा था। पुलिस ने जब्त पदार्थ के नमूने जांच के लिए एफएसएल भेजे हैं।
एम्बरग्रीस स्पर्म व्हेल के पाचन तंत्र में बनने वाला दुर्लभ पदार्थ है, जिसे आम बोलचाल में व्हेल की उल्टी कहा जाता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से महंगे परफ्यूम उद्योग में किया जाता है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी कीमत बताई जाती है। इसी वजह से इसके अवैध व्यापार के मामले भी सामने आते रहे हैं। स्पर्म व्हेल भारत में संरक्षित वन्यजीव प्रजाति है। यदि जब्त पदार्थ के एम्बरग्रीस होने की पुष्टि होती है तो वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

Updated on:
25 Nov 2026, 9:12 PM IST
Published on: