अहमदाबाद

कम ब्याज पर ऋण दिलाने के नाम पर लगाई 64 लाख की चपत, 4 को पकड़ा

आरोपियों ने शहर के सेटेलाइट और बोडकदेव इलाके में खोली थी फर्जी कंपनियां। अन्य राज्य के व्यापारियों को बनाते थे निशाना।

less than 1 minute read
अहमदाबाद जोन 7 एलसीबी की गिरफ्त में आरोपी।

Ahmedabad. कम ब्याज पर ऋण दिलाने के बहाने से 64 लाख रुपए की चपत लगाने के मामले में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बोडकदेव और सेटेलाइट थाने में फर्जी नाम से ऑफिस किराए पर ली थीं। जोन-7 डीसीपी की लोकल क्राइम ब्रांच के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में जितेन्द्र मकवाणा (49), अल्पेश कुमार मकवाणा (38), केयुर पटेल (40) और शैलेष परमार (48) शामिल हैं। ये सभी आरोपी आणंद जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से 5500 रुपए, चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।

आधी ब्याज दर पर मॉर्गेज लोन दिलाने का देते झांसा

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सेटेलाइट और बोडकदेव इलाके में फर्जी नाम से कंपनियां शुरू कीं। वहां से फोन पर अलग-अलग राज्यों के व्यापारियों को संपर्क करते और उन्हें ऑफिस में बुलाकर बाजार में चल रहे ब्याज दर की तुलना में आधी ब्याज दर पर मॉर्गेज लोन दिलाने का भरोसा देते थे। विश्वास में आए व्यापारियों के पास से स्टैंप ड्यूटी के नाम पर 64.75 लाख रुपए फर्जी कंपनियों के नाम पर खुलवाए बैंक अकाउंट में जमा करा लिए। इस राशि से आरोपियों ने सोना खरीद लिया, लेकिन व्यापारियों को लोन नहीं दिलाई। ऐसा कर विश्वासघात एवं ठगी की है।

इस संबंध में एक व्यापारी ने आरोपियों के विरुद्ध 100 करोड़ की मॉर्गेज लोन दिलाने के नाम पर विश्वास में लेकर स्टैंप ड्यूटी के नाम पर 35 लाख रुपए बैंक खाते में जमा कराकर लोन नहीं दिलाकर ठगने का आरोप है। बोडकदेव थाने में इस संबंध में 2025 में प्राथमिकी दर्ज हुई है, जिसमें आरोपी फरार थे। इसके अलावा सेटेलाइट थाने में भी एक व्यापारी ने 30 करोड़ की मॉर्गेज लोन दिलाने के नाम पर स्टैंप ड्यूटी के 29.75 लाख रुपए जमा कराकर ठगने का मामला दर्ज कराया है।

Updated on:
27 Mar 2026 10:08 pm
Published on:
27 Mar 2026 10:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर