अहमदाबाद

तळाजा में शेत्रुंजी नदी के पास झाड़ियों में लगी विकराल आग

तेज हवा के कारण विकराल “फायर बॉल” में बदल गई राजकोट. भावनगर जिले के तळाजा में शेत्रुंजी नदी के पुल के पास रविवार को सूखी बबूल की झाड़ियों में लगी सामान्य आग कुछ ही पलों में तेज हवा के कारण विकराल “फायर बॉल” में बदल गई। आसमान में दूर-दूर तक दिखाई देने वाले काले धुएं […]

less than 1 minute read

तेज हवा के कारण विकराल “फायर बॉल” में बदल गई

राजकोट. भावनगर जिले के तळाजा में शेत्रुंजी नदी के पुल के पास रविवार को सूखी बबूल की झाड़ियों में लगी सामान्य आग कुछ ही पलों में तेज हवा के कारण विकराल “फायर बॉल” में बदल गई। आसमान में दूर-दूर तक दिखाई देने वाले काले धुएं के गुबार ने पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया।
यह घटना तब और गंभीर हो गई जब आग की लपटें नदी किनारे रहने वाले गरीब देवीपूजक परिवारों की झोपड़ियों की ओर बढ़ने लगीं। घटना के समय झोपड़ियों के पास ही पशु बंधे हुए थे, जिससे स्थिति चिंताजनक हो गई।
हालांकि, इस भयावह संकट के बीच स्थानीय लोगों की हिम्मत और सूझबूझ काम आई। लोगों ने जान जोखिम में डालकर पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि स्थानीय लोगों के प्रयास कम पड़ गए।

कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया

सूचना मिलने पर तळाजा फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर पानी की बौछार शुरू की। फायर ब्रिगेडकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया और एक बड़ी जनहानि टल गई। आग लगने के कारणों की प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है।

Published on:
15 Feb 2026 10:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर