अहमदाबाद

Gujarat Gst News : 6.5 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी के मामले में आरोपी को जेल भेजा

जमानत याचिका पर सुनवाई टली
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2022, 2:50 PM IST
gst-1_1.jpg

वडोदरा. शहर के अलकापुरी समेत तीन स्थानों पर स्थित मोबाइल स्टोर में केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की छापेमारी में 8.50 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है।


मामले में आरोपी हरीश मखीजानी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने जमानत अर्जी पर सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी है। आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया गया है। डॉयरेक्टर जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस वडोदरा की क्षेत्रीय यूनिट के इंटेलिजेंस ऑफिसर निमित कपूर ने पुष्पक माखीजानी को गुरुवार को सत्र अदालत के मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। सीजीएसटी विभाग ने मामले की जानकारी देते हुए अदालत को बताया कि आरोपी के तीन जगहों पर स्थित मोबाइल स्टोर में विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बेचे जाते हैं।
विभाग को जानकारी मिली थी कि यहां से बगैर बिल के मोबाइल बेचा जा रहा है। विभाग ने इनके मोबाइल स्टोर पर छापेमारी की तो बगैर हिसाब वाले बिक्री की जानकारी मिली। पिछले दो साल में आरोपी के सभी स्टोर से 8.50 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का पता चला है। मामले में सरकारी वकील अनिल देसाई ने दलील की।

Published on: