Ahmedabad. अहमदाबाद महानगर पालिका चुनाव के लिए गुरुवार को शहर भाजपा ने घोषित किए अपने चुनावी घोषणा पत्र में आगामी पांच साल में अहमदाबाद शहर को झुग्गी मुक्त शहर बनाने का वादा किया है। इसके लिए शहर में 50 हजार पक्के मकान बनाए जाएंगे। खानपुर स्थित शहर भाजपा कार्यालय में राज्य के कैबिनेट मंत्री सह […]
Ahmedabad. अहमदाबाद महानगर पालिका चुनाव के लिए गुरुवार को शहर भाजपा ने घोषित किए अपने चुनावी घोषणा पत्र में आगामी पांच साल में अहमदाबाद शहर को झुग्गी मुक्त शहर बनाने का वादा किया है। इसके लिए शहर में 50 हजार पक्के मकान बनाए जाएंगे। खानपुर स्थित शहर भाजपा कार्यालय में राज्य के कैबिनेट मंत्री सह अहमदाबाद प्रभारी ऋषिकेश पटेल ने शहर भाजपा अध्यक्ष प्रेरक शाह, शहर चुनाव प्रभारी राकेश शाह, पूर्व महापौर प्रतिभा जैन व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में इस घोषणा पत्र को घोषित किया।
पटेल ने शहर में एआइ आधारित ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम लागू करने और सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ बनाने का वादा किया। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए तालाबों में सोलर पैनल लगाने और मनपा का शत प्रतिशत बिल बचे इसके लिए सोलर पैनल लगाने की घोषणा की। मौजूदा 12.5 फीसदी ग्रीनकवर को बढ़ाकर पांच साल में 18 फीसदी करने का वादा किया। साथ ही 17 नए ओवरब्रिज और तीन अंडरपास बनेंगे। पिराणा डंपिंग साइट पूरी तरह खत्म कर वहां गार्डन बनाया जाएगा।
2030 में अहमदाबाद में होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेल को देखते हुए खेलों को बढ़ावा देने के लिए शहर के प्रत्येक जोन में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का वादा किया है। शहर के सभी जोन में 5 साल में 500 किलोमीटर की पुरानी सीवरेज एवं स्टोर्म वॉटर लाइन को बदला जाएगा। 1500 एमएलडी क्षमता का जल शुद्धिकरण प्लांट लगेगा। पूरे शहर को सुएज नेटवर्क से कवर किया जाएगा। सुएज और स्टोर्म वॉटर सिस्टम का जीपीएस आधारित लेजर रजिस्टर बनाया जाएगा।
पटेल ने घोषणा की कि मनपा संचालित सभी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाया जाएगा। नए अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाएंगे। अगले दो वर्षों में 30 फायर स्टेशन खोले जाएंगे। हर जोन में 70 मीटर ऊंची इमारतों की आग को बुझाने वाली फायर फाइटिंग विथ रेस्क्यू व्हीकल की खरीदी होगी।
अहमदाबाद को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी के रूप में और सशक्त बनाने के लिए जगन्नाथ यात्रा मार्ग का हेरिटेज बोर्ड के रूप में विकास, हेरिटेज गेट और स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
शहर भाजपा के घोषणा पत्र में वादा किया है कि मनपा की भर्ती में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 2030 तक शहर में 3000 ईवी दौड़ेंगी। बीआरटीएस में पिंक बस, हर वार्ड में महिला जिम बनाए जाएंगे।---
50 हजार पक्के मकान, झुग्गी मुक्त शहर का लक्ष्य
इन्फ्रास्ट्रक्चर-17 ओवरब्रिज, 3 अंडरपास
500 किमी सीवरेज/स्टॉर्म लाइन अपग्रेड1500 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
ट्रैफिक व टेक्नोलॉजीएआइ आधारित ट्रैफिक सिग्नल
जीपीएस आधारित सीवरेज नेटवर्क--पर्यावरण
ग्रीन कवर 12.5% से बढ़ाकर 18% ,सोलर पैनल, पिराणा साइट पर गार्डन
शिक्षा व खेल -सभी मनपा स्कूल स्मार्ट
हर जोन में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
सुरक्षा-30 नए फायर स्टेशनहाईटेक फायर फाइटिंग सिस्टम
महिला सशक्तिकरण-33% आरक्षण, पिंक बस, हर वार्ड में महिला जिम