8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 साल की किशोरी खेलते समय हुई बेहोश, हार्ट अटैक से मौत

जामनगर. सौराष्ट्र के राजकोट शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महज 14 साल की एक किशोरी रविवार को राजकोट में खेलते समय बेहोश हो गई। निजी अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार हार्ट अटैक से किशोरी की मौत हुई। जानकारी के अनुसार, जामनगर के चांदी बाजार के पास बड़ी फली में रहने वाले वीडियोग्राफर राजेश मोदी की पुत्री आनंदी (14) रविवार को राजकोट के एक रिसॉर्ट में अपने रिश्तेदारों के साथ खेल रही थी। खेलते समय वह अचानक बेहोश हो गई। उसे तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी को हार्टअटैक आया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
14-Year-Old Girl Collapses While Playing; Dies of Heart Attack

आनंदी मोदी

राजकोट में मामा के घर गई थी, गमगीन माहौल में जामनगर में निकाली अंतिम यात्रा

जामनगर. सौराष्ट्र के राजकोट शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महज 14 साल की एक किशोरी रविवार को राजकोट में खेलते समय बेहोश हो गई। निजी अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार हार्ट अटैक से किशोरी की मौत हुई।
जानकारी के अनुसार, जामनगर के चांदी बाजार के पास बड़ी फली में रहने वाले वीडियोग्राफर राजेश मोदी की पुत्री आनंदी (14) रविवार को राजकोट के एक रिसॉर्ट में अपने रिश्तेदारों के साथ खेल रही थी। खेलते समय वह अचानक बेहोश हो गई। उसे तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों के अनुसार किशोरी को हार्टअटैक आया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना के समय किशोरी की मां भी मौके पर मौजूद थी। घटना का पता चलते ही किशोरी के पिता समेत परिवार के कुछ लोग जामनगर से राजकोट पहुंचे।
सोमवार सुबह जामनगर में गमगीन माहौल में किशोरी की अंतिम यात्रा निकाली गई। बाद में उसका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में परिजन, रिश्तेदार, पड़ोसी शामिल हुए।

बुजुर्गों को भोजन के बाद परिजनों का भोजन समारोह

किशोरी के मामा गोपाल कटारिया ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में राजकोट में उन्होंने रविवार शाम को सद्भावना वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए भोजन का आयोजन किया था। इसके बाद बहनों, बेटियों और भांजियों के लिए भी भोजन समारोह का आयोजन किया गया। सभी लोग वृद्धाश्रम से एक रिसॉर्ट में खाना खाने गए। वहां कुछ बच्चे खेल रहे थे। किशोरी भी वहां खेल रही थी। दौड़ते हुए वह अचानक गिर पड़ी, वहां मौजूद सभी लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। उसकी मौत की खबर से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। उनके अनुसार, आनंदी को पहले कोई गंभीर बीमारी या समस्या नहीं थी और वह पूरी तरह से स्वस्थ और खुशमिजाज थीं।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। उसमें बच्ची खेलते-खेलते अचानक से जमीन पर गिरती नजर आ रही है।

पुलिस छापे के दौरान जुआ खेल रहे प्रौढ़ की मौत, हार्ट अटैक की आशंका, राजकोट जिले के छासिया गांव की घटना

राजकोट. जिले की विंछिया तहसील के छासिया गांव में पुलिस के छापे के दौरान जुआ खेल रहे प्रौढ़ की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लाखा सोहला (55) के रूप में हुई। उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई गई।
जानकारी के अनुसार, विंछिया पुलिस को सूचना मिली थी कि छासिया गांव में एक स्थान पर जुए का खेल चल रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने वहां पहुंचकर छापा मारा और जुआ खेल रहे लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की।

अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिरा

इसी दौरान लाखा सोहला अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे विंछिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही विंछिया थाने के पीआइ सहित पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंच गया। भविष्य में किसी प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप या विवाद की संभावना न रहे, इसके लिए प्रौढ़ के शव को फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए राजकोट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रौढ़ की मौत हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।