25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जामनगर में पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति गिरफ्तार

जामनगर. शहर में महाप्रभुजी की गद्दी के पास राजमोती सोसाइटी-3 में शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ही पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, मृत महिला वर्षा के भाई परसोतम सोंगारा ने आरोपी जीजा मनीष कचेटिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
2 min read
Google source verification
Husband arrested in Jamnagar for allegedly murdering his wife

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

मृत महिला के भाई ने आरोपी जीजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

जामनगर. शहर में महाप्रभुजी की गद्दी के पास राजमोती सोसाइटी-3 में शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ही पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, मृत महिला वर्षा के भाई परसोतम सोंगारा ने आरोपी जीजा मनीष कचेटिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, वर्षा की शादी 13 फरवरी को मनीष से हुई थी। शादी के बाद से ही मनीष अक्सर पत्नी से लड़ता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
17 जुलाई को जब वर्षा अपने पीहर गई, तो उसने अपने परिजनों को अत्याचार के बारे में बताया और अपने ससुराल लौटने में अनिच्छा जताई। हालांकि, दोनों परिवारों के बीच सुलह होने के बाद वर्षा को वापस ससुराल भेज दिया गया।
शुक्रवार को दंपती के बीच फिर से हाथापाई हुई। लड़ाई बढ़ने पर आरोपी मनीष गुस्से में आ गया और उसने दरांती जैसे धारदार हथियार से पत्नी पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं। पुलिस ने आरोपी मनीष कचेटिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दरांती के साथ-साथ खून से सने कपड़े भी जब्त कर लिए हैं।

देवभूमि द्वारका ज़िला पंचायत की सिंचाई समिति के चेयरमैन डॉ. कंडोरिया का निधन, उत्तराखंड यात्रा के दौरान पड़ा दिल का दौरा

जामनगर. देवभूमि द्वारका ज़िला पंचायत की सिंचाई समिति के चेयरमैन डॉ. परबत वी. कंडोरिया का उत्तराखंड यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक, डॉ. कंडोरिया अपने परिवार और दोस्तों के साथ उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ और हरिद्वार की यात्रा पर गए थे। केदारनाथ के दर्शन के बाद वे देहरादून के पास काली सेला पहाड़ियों पर माताजी के दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हुआ। उनके पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाने का इंतज़ाम किया गया।
डॉ. कंडोरिया ने हाल ही में भदथर ज़िला पंचायत सीट से चुनाव जीता था और सिंचाई समिति के चेयरमैन का पद संभाला था। सेवा कार्य के कारण इलाके में उन्होंने अपनी पहचान बनाई। उनकी पत्नी मालती भी भाजपा की जिला मंत्री रह चुकी हैं। उनके इकलौते पुत्र कृषिव ने हाल ही में एमबीबीएस में प्रवेश लिया और पिता के नक्शे-कदम पर चलने का फैसला किया। डॉ. कंडारिया के अचानक निधन से परिजनों सहित पूरे खंभालिया इलाके में शोक की लहर है।