अहमदाबाद

Ahmedabad: शेयर बाजार में निवेश पर प्रति माह 200 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर 56 लाख ठगे

-पीडि़ता ने साइबर क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई प्राथमिकी

2 min read
साइबर क्राइम ब्रांच (फाइल फोटो)।

Ahmedabad. शेयर बाजार में निवेश पर प्रति माह 200 प्रतिशत के रिटर्न का झांसा देकर 56 लाख रुपए की चपत लगाने का मामला साइबर क्राइम ब्रांच में दर्ज हुआ है। शहर के वेजलपुर क्षेत्र में रहने वाली 39 वर्षीय जैमिनी ठक्कर ने इस संबंध में तीन अप्रेल को प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि ठगी की यह घटना उसके साथ चार से 17 मार्च के दौरान हुई।

प्राथमिकी के तहत जैमिनी 9 फरवरी को घर पर थीं तभी उनके पास वॉट्सएप से वाजिद अंसारी नाम के व्यक्ति का कॉल आया, उसने बातचीत करते हुए कहा कि ऑनलाइन स्टॉक में निवेश करने पर प्रति माह 200 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। कोई छिपे हुए चार्ज नहीं हैं। ना ही कोई फीस है। उसने ग्रुप में जुड़ने के लिए लिंक भेजी, जिसके जरिए जैमिनी उस ग्रुप में जुड़ गईं। प्राथमिकी के तहत शुरूआत में इन लोगों ने अलग-अलग शेयर में निवेश करने की जानकारी, सुझाव दिए। फिर दो सप्ताह की ट्रेनिंग भी दी।

50 हजार का निवेश कराकर जीता विश्वास

उसके बाद कहा कि 50 हजार रुपए का निवेश कराया। जैमिनी ने 50, 50 हजार करके दो निवेश किए। जिस पर उसे भारतीय और अमरीकी शेयर बाजार में ट्रेड करने का मौका मिला। मुनाफा हुआ। जैमिनी ने करीब एक लाख रुपए भी सफलता पूर्वक निकाल लिए। जिससे उसे विश्वास हुआ। इसके बाद आरोप है कि गिरोह के सदस्यों ने जैमिनी से कहा कि तुम्हारा मुनाफा बढ़ा है, ऐसे मेें तुम्हें 50 लाख व उससे ऊपर की राशि में निवेश वाले ग्रुप में जुड़ना होगा। बातों में आई जैमिनी ने ऐसा किया और चार से 17 मार्च के दौरान अलग-अलग ट्रांजेक्शन करते हुए 56.46 लाख का निवेश किया। उन्हें जो एप्लीकेशन उनसे डाउनलोड कराई, थी उसमें मुनाफे के साथ 82 लाख रुपए की राशि दिखाई जा रही थी।

समान जानकारी पर हुई शंका, वापस नहीं मिले पैसे

प्राथमिकी के तहत ग्रुप में मार्गदर्शन देने वाले डॉ.राजीव सिंह की एक पुस्तक का मुंबई में 28 अप्रेल को विमोचन होने वाला है। इसके लिए जैमिनी को विमान के दो टिकट भेजे गए थे। इस बीच उन्हें एक और ग्रुप में राजेश नाम के व्यक्ति ने जोड़ा, उसमें जो जानकारी थी, व उनके ग्रुप जैसी ही थी। पता करने पर सामने आया कि 300 से 600 फीसदी प्रति माह रिटर्न का झांसा देकर कई लोगों से ठगी की गई है। ऐसी कई शिकायतें, लोग कर रहे हैं, जिससे उन्होंने जब अपने एप्लीकेशन से पैसे निकालने चाहे तो वह नहीं निकले।

Published on:
04 Apr 2026 11:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर