अहमदाबाद

पांच के १५ लाख देने के नाम पर ठगने वाले सात गिरफ्तार

अमराईवाड़ी पुलिस ने सत्यमनगर से पकड़ा, दो कार, डेढ़ लाख जब्त
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 10:44 PM IST
crime
पांच के १५ लाख देने के नाम पर ठगने वाले सात गिरफ्तार

अहमदाबाद. अमराईवाड़ी इलाके में दो कारों में आए सात लोगों को पुलिस ने सत्यमनगर सब्जी मंडी से पकड़ लिया। इनके पास से दो कारें एवं डेढ़ लाख की नकदी बरामद की गई है। इसके अलावा पांच सौ और दो हजार रुपए के आकार के कागज की गड्डियां बरामद की हैं। यह गिरोह महाराष्ट्र औरंगाबाद का है।
पकड़े गए आरोपियों में सालेबिन चौष, मो.मुजाहेद खालेद, कलीम शेख, भरत पाटिल, सचिन सपकाळे, शरद नरवाले एवं इकबाल शेख शामिल हैं।
आरोपी यहां कारों से पहुंचे। लोगों को दो हजार और पांच सौ रुपए के असली नोट दिखाकर कहते थे कि यह नकली नोट हैं। इसके डुप्लीकेट नोट बनाए हैं। वह असली जैसे हैं। तुम चाहो तो तुम्हे पांच लाख रुपए में १५ लाख रुपए के नोट देंगे। इसकी सूचना मिलने पर अमराईवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ लिया। इनके पास से कार में दो हजार रुपए के नोट के आकार की २० गड्डियों के कागज मिले। सात मोबाइल फोन, एक लाख ४५ हजार रुपए बरामद हुए।

फीस भरने के लिए सेंधमार चोरी करने वाले को पकड़ा
अहमदाबाद. नारणपुरा मीराम्बिका रोड पर घनश्याम कॉम्पलैक्स में सेंधमार चोरी करने के आरोप में युवक को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक धनिल शाह ने अपने कोर्स की फीस भरने के लिए सेंधमार चोरी की थी। उसके माता-पिता का तलाक हो गया है। वह वासणा में अपनी मां के साथ रहता है।
बीकॉम के तृतीय वर्ष में पढ़ता है साथ ही एयरलाइन से जुडऩे का कोर्स भी कर रहा है। फीस भरने के लिए पैसे नहीं होने के चलते उसने यह चोरी की। पांच दिन पहले इस इलाके से निकला था। यहां भीड़भाड़ कम होने के चलते कॉम्पलैक्स की रैकी की। फिर वहांजाकर दूसरी मंजिल पर स्थित घर में लॉक नहीं होने के चलते उसमें घुस गया और तिजोरी में रखे आभूषण व फोन चोरी कर लिए। इन्हें बेचने जाते समय क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ लिया। इसने घर से चार फोन, आभूषण सहित ढाई लाख की चोरी की थी।

Published on: