अहमदाबाद

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अहमदाबाद में सुनी मन की बात

अहमदाबाद. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को शहर के खाड़िया स्थित हेरिटेज के रूप में प्रसिद्ध प्रतीक देसाई की पोल में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम मन की बात का 131वां एपिसोड सुना व देखा।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, प्रदेश […]

less than 1 minute read
मन की बात सुनते राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन व अन्य।

अहमदाबाद. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को शहर के खाड़िया स्थित हेरिटेज के रूप में प्रसिद्ध प्रतीक देसाई की पोल में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम मन की बात का 131वां एपिसोड सुना व देखा।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर और कर्णावती महानगर भाजपा अध्यक्ष प्रेरक शाह व बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अविस्मरणीय अनुभव

नितिन नबीन ने कहा कि जिस स्थान से भाजपा की नींव मजबूत होना शुरू हुई, उसी हेरिटेज क्षेत्र खाड़िया में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात देखना अविस्मरणीय अनुभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संवाद हमेशा प्रेरणादायी होता है और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देता है।

नागरिकों से संवाद और सम्मान

कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पोल में उपस्थित निवासियों और कार्यकर्ताओं के परिजनों से उत्साहपूर्वक मुलाकात की। उन्होंने पोल में रहने वाले अनेक बुजुर्गों को नमन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने एक सफाई कामगार को अपना खेस पहनाकर उनके सेवा कार्य की सराहना की और सम्मानित किया।

कार्यकर्ताओं से संवाद का सुनहरा अवसर

प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक एक साथ बैठकर कार्यक्रम देखना केवल भाजपा में ही संभव है। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं से संवाद का सुनहरा अवसर बताया।

Published on:
22 Feb 2026 09:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर