
अहमदाबाद. शहर के सिविल अस्पताल परिसर में तैयार किए गए गए चार कोविड अस्पतालों में अब तक पौने छह सौ लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक 453 मरीज 12 बेड कोविड सेंटर में हुई हैं।
अहमदाबाद शहर में शुक्रवार सुबह तक कोरोना वायरस के कुल 923 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 453 लोगों की मौत सिविल कैंपस के बारह सौ बेड कोविड सेंटर में हुई है। सिविल अस्पताल कैंपस में ही स्थित गुजरात कैंसर एंड रिसर्च सेंटर (जीसीआरआई) अर्थात कैंसर अस्पताल के कोविड सेंटर में 69, इस्टीट्यूट ऑफ किडनी डिसिज एंड रिसर्च सेंटर (आईकेडीआरसी) अर्थात किडनी अस्पताल के कोविड अस्पताल में 42 तथा यूएन मेहता अस्पताल में 11 की मौत हो चुकी है। शुक्रवार सुबह तक कैंपस के इन चारों अस्पतालों में 575 लोगों की मौत हो चुकी है।
शहर क अन्य कोविड अस्पतालों की बात करें तो सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) अस्पताल में अब तक 165, सोला सिविल में 52, बापूनगर स्थित ईएसआई अस्पताल में चार व अन्य कोविड केयर सेंटर और कोविड अस्पतालों में 127 मरीजों ने दम तोड़ दिया।