अहमदाबाद

स्नेह मिलन समारोह में दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

• •
Updated: 3 Dec 2025, 10:43 PM IST
Feature image

कर्णावती माथुर एसोसिएशन का आयोजन

अहमदाबाद. कर्णावती माथुर एसोसिएशन के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में भरतनाट्यम् में पारंगत बालिका निशिका ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। अन्य बाल कलाकार गौरी, मेयुल ने भी पाश्चात्य शैली नृत्य पेश किया।
डॉ हिमांशु ने अपनी शेर-ओ-शायरियों, संदीप, अनिल, सविता, सुनीता, हेमंत, संजय, वैशाली ने मधुर गीतों और वरिष्ठ सदस्य नरेन्द्र, हेमंत ने पुराने यादगार गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांधा।
डॉ हिंमाशु की हाल ही में विमोचित हुई पुस्तक और निशिता का भरतनाट्यम् में प्रवीणता हासिल करने पर अभिनंदन किया गया। आनंद माथुर ने सभी आगंतुक मेहमानों और उनके सभी परिजनों का स्वागत किया।
चन्द्रशेखर माथुर ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। सक्रिय सदस्य वी.बी. माथुर के निधन पर उनके परिचय और योगदान को याद करते हुए सदस्यों ने दो मिनट के मौन के साथ श्रद्धांजलि दी। आयोजक मण्डल के सदस्यों अनिल चंद, आलोक, नवनीत नाग, मिताली, अनुराग, दिनेश, अजय लाल, नूपुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Updated on:
3 Dec 2025, 10:43 PM IST
Published on: