आंकड़े बताते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर के कुल मरीजों में 30 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के 1 115 मरीज हैं, जो कुल का 14.08 फीसदी है। वहीं, 40 से 50 वर्ष की उम्र के 2,417 मरीज दर्ज किए गए हैं। यह कुल मरीजों का 30.52 फीसदी है। 30 वर्ष से कम आयु के 176 मरीज भी सामने आए हैं, जो कुल का 2.22 फीसदी है। यानी यह बीमारी कम उम्र की महिलाओं में भी हो सकती है, हालांकि मरीजों का सबसे बड़ा हिस्सा 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का है।