अहमदाबाद

मोदी-शाह के गुजरात से कांग्रेस भरेगी हुंकार, अहमदाबाद में राष्ट्रीय अधिवेशन

8 व 9 अप्रेल को आयोजन, पार्टी अध्यक्ष खरगे, राहुल, सोनिया, पार्टी शासित राज्यों के सीएम, एआईसीसी डेलिगेट, वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2025, 9:25 PM IST
Feature image
8 व 9 अप्रेल को आयोजन, पार्टी अध्यक्ष खरगे, राहुल, सोनिया, पार्टी शासित राज्यों के सीएम, एआईसीसी डेलिगेट, वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार Gujarat में होगा। पार्टी का अधिवेशन अहमदाबाद (Ahmedabad) मेंआगामी 8 और 9 अप्रेल को आयोजित होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी समेत देश में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।एआईसीसी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को पार्टी के इस बड़े आयोजन की घोषणा की है। बैठक में भाजपा की कथित जनविरोधी नीतियों पर चर्चा होगी तथा पार्टी के भावी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे।

अधिवेशन की शुरुआत 8 अप्रेल को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से होगी। अगले दिन 9 अप्रेल को एआईसीसी प्रतिनिधियों की बैठक होगी। दोनों बैठकों की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे करेंगे। एआईसीसी का यह अधिवेशन बेलगावी में आयोजित सीडब्ल्यूसी की बैठक में पारित किए गए प्रस्तावों की जारी प्रक्रिया के ही हिस्से के तहत होगा। अधिवेशन में मात्र महत्वपूर्ण चर्चाएं ही नहीं बल्कि जनता की समस्याओं के निराकरण तथा देश के लिए मजबूत वैकल्पिक दृष्टिकोणको भी पेश किया जाएगा।वर्ष 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला था। इसकी 100वीं वर्षगांठ के रूप में यह अधिवेशन होगा। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बापू. डॉ. भीमराव अंबेडकर और भारतीय संविधान की विरासत को संरक्षित करने के लिए कांग्रेस की ओर से विशाल राष्ट्रीय जन जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। 26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस अभियान का नाम संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा दिया गया।

1961 के बाद पहली बार गुजरात में आयोजन

गुजरात में एआईसीसी का राष्ट्रीय अधिवेशन करीब 54 वर्ष के बाद आयोजित किया जा रहा है। राज्य में अंतिम बार यह अधिवेशन भावनगर में वर्ष 1961 में हुआ था।

पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह

पार्टी प्रवक्ता हीरेन बैंकर और पार्थिवराज कठवाडिया के मुताबिक गुजरात का अहमदाबाद एआईसीसी के अधिवेशन की मेजबानी करेगा। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इसके लिए जल्द ही तैयारियां आरंभ होंगी।

----

Updated on:
23 Feb 2025, 9:25 PM IST
Published on: