26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद में 25 करोड़ के ड्रग्स कांड में बड़ा घटनाक्रम, हिरासत से भागने की कोशिश में आरोपी के पैर में लगी गोली

Ahmedabad Drug Case: अहमदाबाद में 25 करोड़ रुपए के मादक पदार्थों के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिस उपनिरीक्षक भी घायल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 26 Oct 2026, 9:10 PM IST

Ahmedabad drugs case

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फाइल फोटो- पत्रिका

Ahmedabad Crime Branch: अहमदाबाद शहर के रामोल क्षेत्र में वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे टोल नाके के पास से 25 करोड़ रुपए की हेरोइन और मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक कफील अहमद सोमवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान घायल हो गया। साबरमती रिवरफ्रंट के पास हुई घटना में उसके पैर में गोली लगी। इस दौरान क्राइम ब्रांच का एक पुलिस उपनिरीक्षक भी घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साबरमती रिवरफ्रंट के पास हुई घटना

शहर क्राइम ब्रांच के उपायुक्त अजीत राज्यान ने बताया कि सोमवार शाम यह घटना साबरमती रिवरफ्रंट के पास हुई। 25 करोड़ रुपए के मादक पदार्थों की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार कफील अहमद को नियमित जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ले जा रही थी। इसी दौरान उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों के अनुसार रिवरफ्रंट के पास पहुंचते ही कफील ने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भागने के लिए अचानक जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी।

दोनों पक्षों के बीच हाथापाई

पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने और आरोपी को पकड़ने की कोशिश के दौरान गोली चली, जो कफील के पैर में जा लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना में क्राइम ब्रांच के एक पुलिस उपनिरीक्षक को भी चोट आई है। उनके हाथ में चोट लगने के बाद उन्हें भी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

टोल नाके पास से किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि कफील अहमद सहित तीन आरोपियों को गत दिनों अहमदाबाद के रामोल क्षेत्र में वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे टोल नाके के पास से गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई में 25 करोड़ रुपए की हेरोइन और मेफेड्रोन बरामद होने की बात सामने आई थी। सोमवार को आरोपी को नियमित जांच के लिए ले जाते समय यह घटनाक्रम हुआ। वहीं दूसरी तरफ मोरबी शहर में बैंक खाते किराए पर लेकर 3.49 करोड़ रुपए की रकम ट्रांसफर करने और साइबर ठगी करने का मामला सामने आया। साइबर क्राइम पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मोरबी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के पुलिस उप निरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला की शिकायत के आधार पर मोरबी निवासी भावेश वघोरा, जितेंद्र उर्फ हितेश उर्फ हितो जादव और नीलेश पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग