26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जदयू गलत कर रही है’- अनंत सिंह पर कार्रवाई को लेकर जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का तीखा बयान

Anuj Singh meet Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह पर पार्टी से निकालने की कार्रवाई होने के बाद जन सुराज के एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह ने जदयू को गलत बताया। समर्थन के बाद वे अनंत सिंह से मिलने भी पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 26 Oct 2026, 8:24 PM IST

Anuj Singh meet Anant Singh

प्रचार के दौरान अनुज सिंह का समर्थन करते अनंत सिंह/ फाइल फोटो-IANS

MLA Anant Singh: जन सुराज पार्टी के एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) की कार्रवाई को गलत बताया। अनंत सिंह पर हुई कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर अनुज सिंह ने जदयू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जेडीयू गलत कर रही है। इतना ही नहीं, अपना समर्थन करने वाले अनंत सिंह से वे मिलने भी पहुंचे।

कम नहीं हो रही अनंत सिंह की मुश्किलें

पार्टी से निकालने के बाद पूर्व विधायक और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को बिहार सरकार ने घर खाली करने का नोटिस थमा दिया है। नीलम देवी को सरकारी आवास मिला हुआ है ऐसे में भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी पत्र में उन्हें पटना के मॉल रोड स्थित सरकारी आवास को 25 नवंबर 2026 तक खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा नीलम देवी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया था। इस पद के चलते उन्हें राज्य के उप मंत्री का दर्जा प्राप्त था।

विधायकी पर मंडरा रहा संकट

पार्टी से निकालने के बाद अनंत सिंह और उनकी पत्नी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। पार्टी ने अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर स्पीकर से मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में पत्र भी लिखा। इस कार्रवाई के बाद जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेेश कुशवाहा ने कहा कि अनंत सिंह की विधायकी पर क्विक एक्शन लिया जाएगा।

'RJD छोड़ना अनंत सिंह की सबसे बड़ी भूल'

जेडीयू के भीतर चल रही सियासी खींचतान पर डॉ. संजीव कुमार ने बड़ा बयान दिया है। संजीव कुमार पहले जेडीयू के विधयक रह चुके हैं। अब वह राजद में हैं। उन्हें पार्टी ने बिहार शिक्षक एमएलसी चुनाव में कैंडिडेट बनाया है। संजीव कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अनंत सिंह को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नहीं छोड़ना चाहिए था, यह उनकी सबसे बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह को जेडीयू से भी काफी पहले इस्तीफा दे देना चाहिए था।

पार्टी से निकालने पर अनंत सिंह

पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह ने भी बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जदयू के लिए क्या नहीं किया, सरकार बनवाने के लिए राजद से गद्दारी तक की, लेकिन पार्टी ने इसका मोल नहीं दिया। इस लोकसभा चुनाव में पार्टी का खाता तक नहीं खुलेगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग