26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर हुए विवाद में अब पाकिस्तान की एंट्री, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- ‘इनका झुकाव पाकिस्तानी संस्कृति की ओर ज्यादा’

Himanta Biswa Sarma: मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तानी संस्कृति का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा, जबकि नितिन नवीन ने भी पलटवार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 26 Oct 2026, 7:05 PM IST

Mallikarjun Kharge Statement

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा(फोटो-IANS)

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता भारतीय संस्कृति का सम्मान नहीं करते और उनका झुकाव पाकिस्तानी संस्कृति की ओर ज्यादा है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिए जाने के समय भी भूपेन हजारिका और भारत सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खड़गे के बेटे भी अक्सर इसी तरह की बातें करते हैं। सरमा ने आगे कहा कि खड़गे बुजुर्ग व्यक्ति हैं और वह इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते।

पटना में खड़गे की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद


यह पूरा विवाद पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया। खड़गे के भाषण के दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सत्ता से कहीं नहीं जाएंगे। इसके जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद बीजेपी नेताओं ने खड़गे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया।

हिमंत बिस्वा सरमा ने भारतीय संस्कृति का मुद्दा उठाया


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता भारतीय संस्कृति का सम्मान नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका झुकाव पाकिस्तानी संस्कृति की ओर ज्यादा है। सरमा ने कहा कि खड़गे बुजुर्ग व्यक्ति हैं, इसलिए वह इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते।

नितिन नवीन ने कांग्रेस को बताया हताश


बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी खड़गे की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना कांग्रेस की विरासत बन गया है। नवीन ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार प्रधानमंत्री के परिवार को निशाना बनाते हैं और उनका अपमान करते हैं। नितिन नवीन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी हताशा और निराशा में है, जिसकी वजह से उसके नेता इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की पुरानी टिप्पणियों का भी जिक्र किया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग