23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat Accident: गुजरात में दर्दनाक हादसा, द्वारका दर्शन कर लौट रहे बेंगलुरु के परिवार की कार ट्रक से भिड़ी, दो की मौत

Patan Car Truck Accident: गुजरात के पाटण जिले में समी तहसील के पास एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की भीषण टक्कर में बेंगलुरु के सोनी परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 23 Oct 2026, 9:29 PM IST

Gujarat Accident

हादसे में क्षतिग्रस्त कार। फोटो- पत्रिका

Gujarat Road Accident: गुजरात के पाटण जिले की समी तहसील में गोचनाद गांव के पास शुक्रवार को कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में बेंगलूरु के सोनी परिवार के दो सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनी परिवार मूल रूप से बेंगलुरु में रहता है और गुजरात घूमने आया था। परिवार द्वारका में दर्शन करने के बाद अपनी बेटी से मिलने के लिए भाभर की ओर जा रहा था। इसी दौरान समी के निकट गोचनाद गांव के पास तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को बुलाया गया।

चार अन्य गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर समी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समी के सरकारी अस्पताल भेजे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

कार को टक्कर मार डिवाइडर से भिड़ा टेम्पो

वहीं दूसरी तरफ नानापोंढा-कपराडा-नासिक रोड पर शुक्रवार को ब्रेक फेल होने के कारण एक तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित हो गया। टेम्पो ने पहले कार को टक्कर मारी और फिर सड़क के डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सहित उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस को क्रेन बुलानी पड़ी।

पहले भी हो चुके गंभीर हादसे

हादसे में घायल अन्य लोगों को पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। इस मार्ग पर पहले भी गंभीर हादसे हो चुके हैं। फरवरी में ट्रक की टक्कर से कार में सवार एक ही गांव के सात लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, जून में टेम्पो, ट्रक, कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक चालक की जान चली गई थी। लगातार हो रहे हादसों के कारण इस मार्ग पर वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।