23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका…5 लोगों की मौत, SP ने की पुष्टि

firecracker factory: बिहार के सिवान में घर में चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी सामने आई है। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत होने की पुष्टी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 23 Oct 2026, 8:58 PM IST

5 people died in Siwan firecrackers explosion

धमाके के बाद मकान का अगला हिस्सा सड़क पर गिरा। (फोटो-X Post/ @SadanJee)

Siwan Firecrackers Explosion: बिहार के सिवान से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के आलमापुर गांव में घर में एक भीषण धमाका हुआ। जानकारी की मुताबिक यहां पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। इस फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ और धमाके में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। धमाका इतना भयावह था कि मकान का अगला हिस्सा ढहकर सड़क पर गिर गया। SP भारत सोनी ने 5 मौतों की पुष्टि की है, फिलहाल रेस्क्यू जारी है।

घर में चल रही फैक्ट्री में हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक यह फैक्ट्री सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अलमापुर गांव में एक घर में चल रही थी। यह घर पटाखा कारोबारी अमरुद्दीन मियां का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस घर में बरसों से पटाखा बनाने का काम चल रहा था। अमरुद्दीन के पूर्वज भी यह काम कर चुके हैं। लोगों ने बताया कि विस्फोट की तीव्रता इतनी भयंकर थी कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

रुक-रुककर होते रहे धमाके

हादसे के बाद सोशल मीडिया के जरिए सामने आई तस्वीरों में मकान का अगला हिस्सा गिरा दिखाई दे रहा है। जबकि मलबा सड़क पर फैल गया। आसपास के लोगों का कहना है कि घर में पहले से पटाखों का स्टॉक रखा था, जिससे धमाके रुक-रुक कर करीब 2 घंटे तक होते रहे। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

कैसे हुआ धमाका?

पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद बताया कि अमरुद्दीन के घर पर काफी पहले से पटाखा बनाने और बेंचने का काम होता आ रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है, जबकि कुछ लोगों ने बताया कि घर में रखे पटाखों के ढेर में आग लगने से धमाका हो गया।

मलबे में लोगों की तलाश जारी

घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। फिलहाल पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन कर रही है।