ED ने आगे कहा, जब्त की गई संपत्ति में कथित तौर पर बिना अनुमति घुसने और दखल देने के मामले में, ठाणे के कासरवडवली पुलिस स्टेशन में 15 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 329(4) और 223 के तहत FIR दर्ज की गई है, ताकि मामले की जांच हो सके और घुसपैठियों को सजा मिल सके। इसमें बताया गया है कि इकबाल कासकर और अन्य लोगों के खिलाफ जबरन वसूली के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के दौरान, 8 अप्रैल 2022 के एक आदेश के जरिए इस संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त (provisional attachment) किया गया था।