23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर दो साल में मौत की दस्तक! पहले मां, फिर पिता और भाई, अब जिगरी दोस्त के हमले में गई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की जान

Chhatrapati Sambhajinagar Crime: छत्रपति संभाजीनगर में जिम से लौट रहे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बंटी दीक्षित की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। छह साल में इस परिवार ने हर दो साल में अपने एक सदस्य को खो दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 23 Oct 2026, 4:30 PM IST

Chhatrapati Sambhajinagar Murder

बंटी दीक्षित। फाइल फोटो- पत्रिका

Chhatrapati Sambhajinagar Murder: छत्रपति संभाजीनगर में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बंटी दीक्षित की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। सबसे दुखद बात यह है कि पिछले छह साल में दीक्षित परिवार ने हर दो साल के अंतराल पर अपने एक सदस्य को खोया है। मां, पिता और भाई की मौत के बाद अब बंटी की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के सिडको एन-7 इलाके में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे देवेश चंद्रेश दीक्षित उर्फ बंटी दीक्षित (35) जिम से अपनी स्कूटी पर घर लौट रहा था।

बंटी की मौके पर ही मौत

इसी दौरान उसका जिगरी दोस्त पवन पराशर भी उसके पीछे आ रहा था। दोनों सोशल मीडिया रील्स में भी साथ नजर आते थे। रास्ते में एक पान की दुकान पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद बंटी घर की ओर निकल गया। आरोप है कि गुस्से में पवन ने बजरंग चौक के पास भीड़भाड़ वाली सड़क पर कार से बंटी की स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। बंटी सड़क पर गिर गया तो पवन ने उस पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। गंभीर चोटों के कारण बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

छह साल में परिवार ने चार सदस्यों को खोया

बंटी की हत्या के साथ ही दीक्षित परिवार के साथ जुड़ी दुखद घटनाओं का सिलसिला भी चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2020 में बंटी की मां का अचानक निधन हो गया था। परिवार इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहा था कि 2022 में उसके पिता की भी मौत हो गई। इसके बाद वर्ष 2024 में बंटी के भाई का निधन हो गया। अब 2026 में बंटी की हत्या कर दी गई। इस तरह छह साल के भीतर परिवार ने अपने चार सदस्यों को खो दिया। लगातार हुई इन घटनाओं से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सोशल मीडिया पर था चर्चित

बंटी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी चर्चित था। फेसबुक पर उसकी अच्छी पहचान थी। इंस्टाग्राम पर भी वह रील्स बनाता था। पवन पराशर के साथ उसकी दोस्ती भी सोशल मीडिया पर नजर आती थी। ऐसे में पुराने दोस्त पर ही उसकी हत्या का आरोप लगने से लोग हैरान हैं। बंटी की मौत के बाद परिवार में उसकी पत्नी और छोटी बेटी समेत अन्य परिजन रह गए हैं। एक के बाद एक मौतों ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग