सादिया जीटीबी नगर से नेरुल पहुंची थी। सुबह करीब 7:15 बजे वह नेरुल रेलवे स्टेशन के पास बस स्टॉप पर खड़ी होकर ड्यूटी पर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उससे विवाद करने लगा। पुलिस के मुताबिक शादी का प्रस्ताव ठुकराने और सादिया के किसी दूसरे युवक के साथ संबंध होने के शक में आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने सादिया की छाती, पेट, गर्दन और पीठ पर कई वार किए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।