अहमदाबाद

Corona: आणंद जिले के 15वें गांव में लगा स्वैच्छिक लॉकडाउन

Corona, Anand, villages, Lockdown, Gujarat
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2021, 1:14 AM IST
Corona: आणंद जिले के 15वें गांव में  लगा स्वैच्छिक लॉकडाउन
Corona: आणंद जिले के 15वें गांव में लगा स्वैच्छिक लॉकडाउन

आणंद. जिले में कुछ दिनों से कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 5 दिनों में 435 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन अभी भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हालांकि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कुछ वरिष्ठ लोगों ने इसे रोकने का प्रयास शुरू कर दिया है। अभी तक जिले में करीब 15 गांव में स्वैच्छिक लॉकडाउन लगाया जा चुका है। अब जिले की सोजित्रा तहसील के बालिंटा गांव में पूर्ण रूप से स्वैच्छिक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। गांव पंचायत के फैसले के अनुसार सुबह मात्र 6 से 12 बजे तक दुकाने खुली रहेंगी। इसमें आवश्यक सेवाओं को छूट दिया गया है। इसके अलावा गांव में पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। इसके तहत एक स्थान पर 4 से ज्यादा लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे। बहुत जरूरत होने पर मास्क पहनकर घर से बाहर निकलना होगा।
इससे पहले आणंद जिले के वीरसद, रूपयापुरा, सीमरडा, सोजित्रा तहसील के कई गांवों में भी स्वैच्छिक लॉकडाउन लगाया जा चुका है।

Published on: