Corona lockdown-alert, railwaymen, needy people, food packets, Ahmedabad news , Gujarat news
गांधीनगर. अहमदाबाद मण्डल (Ahmedabad news) पर कोरोना वायरस (corona virus) लॉकडाउन (Lockdown) के चलते डीआरएम बेनेवेलेंट फंड से ज़रूरतमंदों (needy people को फ़ूड पैकेट (food packets) उपलब्ध कराए जा रहे हैं ।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुनील बिश्नोई ने बताया कि इस फंड का इस्तेमाल सामान्यत: रेलकर्मियों के लिए किया जाता है लेकिन लॉकडाउन के चलते गऱीब व श्रमजीवी परिवार जो अपने कार्य पर नहीं जा पा रहे हैं । ये लोग घरों में रहने पर मजबूर है उन्हें ऐसे समय भूखा नहीं रहना पड़े इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा के सुझाव पर 28 मार्च से फ़ूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है। इस कार्य में मंडल के अधिकारीं व कर्मचारी आर्थिक सहयोग रहा है । बिश्नोई के अनुसार अहमदाबाद में इसके लिए अलग अलग टीम तैयार की गई है जो खाना बनाने से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में फ़ूड पैकेट (food packets) बांटने का काम कर रही है । मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने अहमदाबाद स्टेशन पर 100 कुलियों को राशन किट दी है, जिसमें आटा, दाल, चावल, मसाले व तेल है।
यह खाना ख़ुद मण्डल द्वारा हाइजीन तथा शुद्ध रूप से तैयार किया जा रहा है। अब तक मंडल में अहमदाबाद के साबरमती, चाँदखेड़ा, नरोडा, बापूनगर,मणीनगर, फ़तेहवाडी, कांकरिया तथा जुहापुरा विस्तार, पालनपुर, महेसाणा व ध्रांगध्रा में 5300 फ़ूड पैकेट्स, 550 मिनरल वॉटर तथा 200 खाद्य सामग्री किट का वितरण किया गया है। वर्तमान में 1500 पैकेट प्रतिदिन बांटे जाएंगे, इसमें सहायक कार्मिक अधिकारी आकाश शर्मा और वेलफ़ेयरइन्स्पेक्टर्स,तथा अन्य कर्मचारी इस मानव सेवा में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
कुलियों की मदद में रेलकर्मी
मौजूदा समय में कुलियों (coleiee) की आमदनी भी बंद हो गई है। ऐसे में इन कुलियों की मदद में टिकट चेकिंग स्टाफ उतरे हैं। इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन (आईआरटीसीएसओ) और डीआरएम जरूरतमंद फंड से अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर कुलियों को 125 किट वितरित की गई। इस मौके पर अहमदाबाद के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने कुलियों को किट प्रदान की। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुशाग्र मित्तल, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अतुल त्रिपाठी के अलावा वाणिज्य विभाग व टिकट चेकिंग कर्मचारी मौजूद थे।