22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वडोदरा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को सभी व्यवस्थाएं सुचारु रखने के निर्देश

Vadodara Railway Station: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए वडोदरा रेल मंडल द्वारा भीड़ प्रबंधन के विशेष प्रयास किए गए हैं। इसके लिए वडोदरा स्टेशन पर 350 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का एक होल्डिंग एरिया बनाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

वडोदरा रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन की समीक्षा करने पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके।

वडोदरा. पश्चिम रेलवे के वडोदरा के मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने वडोदरा स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समर सीज़न के दौरान यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की। वडोदरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने इस दौरान सभी अधिकारियों एवं स्टेशन स्टाफ को यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के निर्देश दिए।

350 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का होल्डिंग एरिया

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए वडोदरा रेल मंडल द्वारा भीड़ प्रबंधन के विशेष प्रयास किए गए हैं। इसके लिए वडोदरा स्टेशन पर 350 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का एक होल्डिंग एरिया बनाया गया है। यहां ट्रेन आने से पहले यात्री आराम कर सकते हैं। होल्डिंग एरिया में सीटिंग व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, पर्याप्त लाइटिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले

यात्रियों की सहायता के लिए दिन-रात टिकट चेकिंग और रेल सुरक्षा बल के अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है। यात्री को टिकट लेने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वडोदरा स्टेशन पर अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले गए हैं। यात्रियों के लिए टिकटिंग को आसान करते हुए टिकट चेकर द्वारा मोबाइल टिकटिंग की भी व्यवस्था की गई है। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या की लगातार निगरानी की जा रही है और सीसीटीवी कैमरे द्वारा सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान प्रभावी समन्वय बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, ड्यूटी के दौरान निर्बाध डिजिटल संचार के लिए वॉकी-टॉकी का उपयोग कर रहें हैं। मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने अपील करते हुए कहा कि टिकट खरीद कर यात्रा करें और स्टेशन पर उपलब्ध रेलवे कर्मचारियों के दिशा निर्देशों का पालन करें।