
कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके। (Photo- Patrika)
Abhijit Dipke in Jaipur: नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी आज सोमवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर विरोध-प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके रविवार रात 1:30 बजे जयपुर पहुंच गए। हालांकि, शनिवार को पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से मना कर दिया था। फिर रविवार शाम 4: 32 बजे सशर्त अनुमति जारी कर दी। 800 से अधिक लोगों के एक साथ रहने की बात अनुमति में लिखी है। साथ ही शर्तों में कोई डीजे नहीं, कोई रैली नहीं और ट्रैफिक में कोई रुकावट नहीं शामिल है। कॉकरोच जनता पार्टी दोपहर 3 बजे से प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन का मकसद बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार और लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।
इस संबंध में कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाएं, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, युवाओं के साथ हो रहे अन्याय तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य है।
वहीं, इस कार्यक्रम संयोजक दीपक बालियान ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी लोकतांत्रिक यानी सीजेपी मूल्यों में विश्वास रखने वाला संगठन है। कॉकरोच जनता पार्टी शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से अपनी बात रखने का निर्णय लिया गया है। सभी नियमों एवं शर्तों की पूर्ण पालना करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। मीडिया इंचार्ज अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि प्रमुख शिक्षाविद् सोनम वांगचुक, पूर्व सांसद पं रामकिशन के बेटे संजय भी कार्यक्रम में रहेंगे।
जयपुर के शहीद स्मारक में सोमवार को आयोजित होने वाले विरोध-प्रदर्शन में प्रमुख शिक्षाविद् सोनम वांगचुक, पूर्व सांसद पं रामकिशन के बेटे संजय भी शामिल होंगे। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, युवाओं के साथ हो रहे अन्याय तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम संयोजक दीपक बालियान ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाला संगठन है। पार्टी शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से अपनी बात रखने का निर्णय लिया गया है। सभी नियमों एवं शर्तों की पूर्ण पालना करते हुए हम प्रदर्शन करेंगे।
Updated on:
15 Jun 2026 02:54 am
Published on:
15 Jun 2026 02:48 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
