corona warriors, Railwaymen, covid-19, railway officers: एक हजार रेलकर्मी व सात अधिकारी सम्मानित
अहमदाबाद. कोविड-19 (Covid-19) के दौरान बेहतर कार्य करने वाले एक हजार रेलकर्मियों (Railwaymen) और सात अधिकारियों (officer) की हौसला आफजाई की गई। अहमदाबाद (ahmedabad division) के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने इन अधिकारियों और कर्मचारियों को मोमेन्टो (momento) और प्रमाणपत्र (certificate) से सम्मानित किया। प्रत्येक अधिकारी को पांच-पांच हजार रुपए नकदी पुरस्कार दिया गया। जिन अधिकारियों का सम्मान किया गया है उनमें वाणिज्य विभाग के सहायक वाणिज्य प्रबंधक अतुल त्रिपाठी, आशिष उज्जायन, सहायक कार्मिक अधिकारी आकाश शर्मा, आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त (मुख्यालय) नागेश नौटियलल, सहायक सुरक्षा आयुक्त पी.डी. तिवारी, साबरमती रेलवे अस्पताल के उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. दुष्यंत रंजन और डॉ. विजय देसाई शामिल हैं।
वहीं कोरोना जैसी महामारी में सुरक्षित तरीके से ट्रेनों दौड़ाने में योगदान देने वाले अहमदाबाद मंडल के और 17000 रेलकर्मियों को भी प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, शाखा अधिकारी, प्रत्येक विभाग के दो-दो कर्मचारी मौजूद थे। कार्मिक विभाग की ओर से आयोजित यह समारोह दो भागों में विभाजित किया गया था, ताकि सोशल डिस्टेसिंग रखी गई और सुरक्षा के सभी पैमानों का ध्यान रखा गया।