सीएसएमसीआरआई भावनगर में कार्यशाला भावनगर. वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-केंद्रीय नमक व समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीएसएमसीआरआई), भावनगर में लैंगिक समानता एवं यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।जेंडर रिसोर्स सेंटर, गांधीनगर के महेन्द्र मकवाणा मुख्य वक्ता थे। उन्होंने लैंगिक संवेदनशीलता तथा यौन उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित अधिनियम के प्रमुख […]
भावनगर. वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-केंद्रीय नमक व समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीएसएमसीआरआई), भावनगर में लैंगिक समानता एवं यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जेंडर रिसोर्स सेंटर, गांधीनगर के महेन्द्र मकवाणा मुख्य वक्ता थे। उन्होंने लैंगिक संवेदनशीलता तथा यौन उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उनके सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए।
आंतरिक शिकायत समिति की ओर से आयोजित कार्यशाला में समिति की अध्यक्ष डॉ. सुवर्णा मैती ने स्वागत भाषण दिया। निदेशक डॉ. कन्नन श्रीनिवासन ने सभी कर्मचारियों से सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी कार्यसंस्कृति के निर्माण के लिए सक्रिय योगदान देने की अपील की। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यस्थल पर लैंगिक समानता, सम्मान और यौन उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित जागरूकता बढ़ाना था। कंट्रोलर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन बिरंचि सरंग ने धन्यवाद दिया।