अहमदाबाद

शेढी नदी का 45 साल पुराना जर्जरित पुल जल्द बनेगा इतिहास, नया ऊंचा पुल बनाने का फैसला

खेड़ा से तारापुर की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे पर खेड़ा शहर के समीप शेढी नदी के ऊपर बना यह पुल पिछले काफी समय से खराब और जर्जरित हालत में है। पुल की स्थिति लगातार कमजोर होने के कारण स्थानीय वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों के लिए भी यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया। इस स्थिति को देखते हुए मार्ग एवं मकान विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नए पुल के निर्माण की योजना तैयार की।
2 min read
45-Year-Old Dilapidated Shedhi River Bridge Soon to Be History; Decision Made to Build a New, Higher Bridge
शेढी नदी का 45 साल पुराना जर्जरित पुल।

खेड़ा से होकर गुजरने वाले स्टेट हाईवे पर है स्थित, प्रशासन और संबंधित विभाग ने पूरी की सभी प्राथमिक तैयारियां

आणंद. खेड़ा से होकर गुजरने वाले स्टेट हाईवे पर स्थित शेढी नदी का वर्षों पुराना पुल अब जल्द ही इतिहास बनेगा। लंबे समय से बेहद जर्जरित स्थिति में पहुंच चुके इस पुल को पूरी तरह से तोड़कर उसी स्थान पर नया और अधिक ऊंचाई वाला पुल बनाने का फैसला किया गया है। इस दिशा में प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा सभी प्राथमिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
खेड़ा से तारापुर की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे पर खेड़ा शहर के समीप शेढी नदी के ऊपर बना यह पुल पिछले काफी समय से खराब और जर्जरित हालत में है। पुल की स्थिति लगातार कमजोर होने के कारण स्थानीय वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों के लिए भी यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया। इस स्थिति को देखते हुए मार्ग एवं मकान विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नए पुल के निर्माण की योजना तैयार की।
मार्ग एवं मकान विभाग के अधिकारी के. एस. बगुले ने बताया कि शेढी नदी पर बना यह पुल पिछले काफी समय से जर्जरित अवस्था में है। विशेष रूप से मानसून के दौरान नदी में पानी का स्तर बढ़ जाने पर पुल पानी में डूबता था। इस कारण इस मार्ग पर यातायात बार-बार बाधित होता था। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता। कई बार पुल के ऊपर से पानी गुजरने की स्थिति में वाहनों का आवागमन रोकना पड़ता था, जिससे लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ता था।
बगुले के अनुसार लगभग एक वर्ष पहले इस पुराने पुल का तकनीकी निरीक्षण और विस्तृत जांच कराई गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि यह पुल लगभग 45 वर्ष पुराना हो चुका है और वर्तमान समय में यातायात के लिए सुरक्षित नहीं माना जा सकता। पुल की उम्र, जर्जर स्थिति तथा मानसून के दौरान नदी में बढ़ने वाले जलस्तर को देखते हुए पुराने पुल को बनाए रखना उचित नहीं पाया गया। इसके बाद पुराने पुल को पूरी तरह से हटाकर उसके स्थान पर नया पुल बनाने की योजना पर काम शुरू किया गया।
नई योजना के तहत पुराने पुल को पूरी तरह से तोड़ा जाएगा और उसी स्थान पर अधिक ऊंचाई वाला नया पुल बनाया जाएगा। नए पुल की ऊंचाई इस प्रकार निर्धारित की जाएगी कि मानसून के दौरान शेढी नदी में पानी का प्रवाह बढ़ने पर भी पुल के डूबने की समस्या कम से कम हो। नए पुल के निर्माण का मुख्य उद्देश्य यातायात को सुरक्षित और सुचारु बनाना है। साथ ही, बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बार-बार होने वाले यातायात अवरोध को भी दूर किया जा सकेगा। नए और अधिक ऊंचाई वाले पुल के निर्माण से वाहन चालकों तथा राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Updated on:
30 Aug 2026 09:55 pm
Published on:
30 Aug 2026 09:55 pm