29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिम्मतनगर में ट्रेलर के पीछे टकराई मिनी बस, एक की मौत, 9 घायल

हिम्मतनगर तहसील के हांसलपुरा गांव के पूर्व सरपंच ब्रिजेश पटेल के अनुसार एक कंपनी के डीलर कृतार्थ पटेल ने अपने सेल्समैनों के लिए राजस्थान के सुंधा माता और जैसलमेर के टूर का आयोजन किया था। इसी के तहत शुक्रवार रात हिम्मतनगर के हाजीपुर गांव से 10 लोगों को मिनी बस में बैठाकर यात्रा के लिए रवाना हुए थे। स्टारसिटी के सामने ओवरब्रिज से गुजरते समय आगे चल रहे ट्रक ट्रेलर के पीछे मिनी बस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोगों को चोटें आईं।
2 min read
Google source verification
Mini bus rams into trailer near Himmatnagar; one dead, nine injured

हादसे में क्षतिग्रस्त मिनी बस।

नेशनल हाईवे-48 के सिक्स-लेन मार्ग पर स्टारसिटी के पास स्थित ओवरब्रिज पर हादसा

हिम्मतनगर. साबरकांठा जिले में हिम्मतनगर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 के सिक्स-लेन मार्ग पर स्टारसिटी के पास स्थित ओवरब्रिज पर शुक्रवार रात को ट्रेलर के पीछे मिनी बस टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए।
हिम्मतनगर तहसील के हांसलपुरा गांव के पूर्व सरपंच ब्रिजेश पटेल के अनुसार एक कंपनी के डीलर कृतार्थ पटेल ने अपने सेल्समैनों के लिए राजस्थान के सुंधा माता और जैसलमेर के टूर का आयोजन किया था। इसी के तहत शुक्रवार रात हिम्मतनगर के हाजीपुर गांव से 10 लोगों को मिनी बस में बैठाकर यात्रा के लिए रवाना हुए थे।
स्टारसिटी के सामने ओवरब्रिज से गुजरते समय आगे चल रहे ट्रक ट्रेलर के पीछे मिनी बस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोगों को चोटें आईं।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस से सभी घायलों को तत्काल हिम्मतनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल ले जाते समय हांसलपुरा गांव निवासी अंकलेश विक्रम पटेल (36) की मौत हो गई। वहीं 9 लोग घायल हैं। इनमें तलोद तहसील के जेनपुर निवासी विष्णु की हालत गंभीर बताई गई। हादसे में घायलों में प्रांजीज के कल्याण मकवाणा (25), धर्मेश वणकर (30), रविसिंह चौहान (30) शामिल हैं। अन्य 5 घायलों को सामान्य चोटें आईं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हिम्मतनगर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 के सिक्स-लेन मार्ग पर पड़े गड्ढे के कारण आगे चल रहे ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके चलते पीछे से आ रही मिनी बस टकराने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर हिम्मतनगर ए डिवीजन पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में सिविल अस्पताल पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

हिम्मतनगर में तीन महीने की बालिका का शव मिला

हिम्मतनगर. शहर के ए डिवीजन पुलिस थाना क्षेत्र में करीब तीन महीने की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हाथमती ओवरब्रिज के छोर पर एनजी सर्कल के पास हिम्मतनगर से खेड़ब्रह्मा की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक और हाथमती पुल के बीच स्थित एक गड्ढे में बच्ची का शव पड़ा मिला।
जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति की नजर शव पर पड़ी। शव को कुत्तों द्वारा खींचे जाने की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय व्यक्ति ने तुरंत 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
इसके बाद बी डिवीजन पुलिस थाने के पीआइ सहित पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। सूचना मिलते ही आसपास से गुजर रहे लोगों की भीड़ भी मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस ने बालिका के शव को अस्पताल पहुंचाया।