29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad: रूठकर मायके आई पत्नी को लेने पहुंचे पति की हत्या, दो गिरफ्तार

-शहर के अमराईवाडी क्षेत्र में शुक्रवार की रात को हुई वारदात, दो अन्य आरोपी हुए फरार, तलाश में जुटी स्थानीय पुलिस
2 min read
Google source verification
amraiwadi police sation

अमराईवाड़ी पुलिस स्टेशन।

Ahmedabad. रूठकर मायके गई पत्नी को घर वापस लेने पहुंचे पति की शुक्रवार रात हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में शनिवार को दो आरोपियों -रचित और करण-को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि अन्य दो आरोपी-रजत उर्फ अज्जू और चंदन- फरार हैं। अमराईवाड़ी पुलिस के अनुसार बलियादेव मंदिर के पास मेट्रो पिलर 51 के पास शुक्रवार की रात सवा आठ बजे यह खूनी खेल खेला गया।

पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी, जिससे नाराज होकर तीन महीने से पत्नी (श्वाति) मायके आ गई थी। पति (रणजीत) जब उसे मनाकर वापस ले जाने को उसके भाईयों और रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार की रात को अमराईवाड़ी बलियादेव मंदिर के पास स्थित ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। उसमें बात बनने के बजाय बिगड़ गई। ऐसे में रणजीत और उसके भाई व रिश्तेदार वहां से निकलकर बाहर आ गए और चल दिए। आरोप है कि रणजीत की पत्नी के भाई रजत उर्फ अज्जू, दूसरा भाई रचित, श्वाति के मामा करण और दूसरे मामा का बेटा चंदन के साथ झगड़ा हुआ।

इस बीच घर के बाहर जाते समय मेट्रो पिलर नंबर 51 के पास रणजीत गुजर रहा था। उसी समय रचित, रजत ने चाकू से उस पर एक के बाद एक वार कर दिए। बीच-बचाव करने पर रणजीत के रिश्तेदार अमरजीत को भी चाकू लग गया। ऐसे में उसके साथ के लोग वहां से दूर हो गए। जख्मी रणजीत को उपचार के लिए एल जी अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में अमराईवाड़ी पुलिस ने रणजीत के भाई करण (20) की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की।

मृतक के भाई की सगाई टूटने से नाराज थी पत्नी

इलाके के एसीपी कृणाल देसाई ने संवाददाताओं को बताया कि जांच में सामने आया कि रणजीत के भाई की सगाई आरोपी के चाचा की बेटी के साथ हुई थी। वह सगाई बाद में टूट गई। इससे नाराज होकर रणजीत की पत्नी मायके चली गई थी। इस मामले में शुक्रवार रात को दोनों पक्ष बातचीत के लिए एकत्र हुए थे। इस दौरान बात बिगड़ने पर रणजीत की हत्या कर दी गई।