अहमदाबाद. तोलियासर भैरव भक्त मण्डल, अहमदाबाद की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भैरव भक्ति में लीन होकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।मण्डल के त्रिलोक सिंह राजपुरोहित बताया कि कार्यक्रम में तोलियासर के अशोक पुजारी ने समस्त भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। बीकानेर के […]
अहमदाबाद. तोलियासर भैरव भक्त मण्डल, अहमदाबाद की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भैरव भक्ति में लीन होकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मण्डल के त्रिलोक सिंह राजपुरोहित बताया कि कार्यक्रम में तोलियासर के अशोक पुजारी ने समस्त भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। बीकानेर के भजन गायक अजय सिंह एवं मुस्सा विगा ने भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। कार्यक्रम के दौरान जय भैरव नाथ की के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। इस अवसर पर निकोल क्षेत्र में धार्मिक वातावरण में सुन्दर काण्ड पाठ भी किया गया।