अहमदाबाद

क्राइम ब्रांच की टीम और गैंगस्टरों के बीच आगरा में हुई थी फायरिंग, 19 लाख रुपए की आंगड़िया लूट के मुख्य आरोपी रिमांड पर

राजकोट. शहर के संत कबीर रोड स्थित प्राइम आंगड़िया पेढ़ी में हुई 19 लाख रुपए की आंगड़िया लूट के मामले में उत्तर प्रदेश के दो गैंगस्टरों को आगरा से पकड़ने के दौरान क्राइम ब्रांच टीम और दोनों गैंगस्टरों के बीच फायरिंग हुई।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 9:45 PM IST
Exchange of fire between Crime Branch team and gangsters in Agra; prime suspects in Rs 19 lakh 'Angadia' (courier service) robbery now on remand
लूट के मुख्य आरोपी।

राजकोट. शहर के संत कबीर रोड स्थित प्राइम आंगड़िया पेढ़ी में हुई 19 लाख रुपए की आंगड़िया लूट के मामले में उत्तर प्रदेश के दो गैंगस्टरों को आगरा से पकड़ने के दौरान क्राइम ब्रांच टीम और दोनों गैंगस्टरों के बीच फायरिंग हुई।
जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई को सुबह संत कबीर रोड स्थित प्राइम एंटरप्राइज आंगड़िया पेढ़ी के कर्मचारी अल्केश दवे को लुटेरों ने बंदूक दिखाकर धमकाया था और 19 लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में बी-डिवीजन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ में उत्तर प्रदेश के आशमहमद उर्फ आशु कुरैशी (35) और विजय (26) के नाम सामने आए थे। दोनों शातिर अपराधी हैं। पुलिस की नजर और ट्रैकिंग से बचने के लिए वे अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखते थे।
क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थीं। आखिरकार, पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस उप निरीक्षक एस.एम. राणा सहित पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के आगरा से दोनों गैंगस्टरों को दबोच लिया। दोनों गैंगस्टरों को पकड़ने के दौरान पुलिस टीम और आरोपियों के बीच फायरिंग हुई थी।
लूट के मामले में फरार दोनों मुख्य आरोपियों आशमहमद कुरैशी और विजयकुमार को 116 दिन बाद गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ करीब हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट सहित 23 से ज्यादा मामले दर्ज होने की बात सामने आई।
दोनों को क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार कर राजकोट लाई। दोनों आरोपियों का रिमांड हासिल कर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। क्राइम ब्रांच के एसीपी भरत बसिया के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक ए.एस. चावड़ा, एम.एल. डामोर और सी.एच. जादव के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक एस.एम. राणा और उनकी टीम ने कार्रवाई की।

सोने की चेन छीनने के दो आरोपी सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार

आणंद. शहर के नए एसटी बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर एनआरआइ के गले से पेंडल लगी सोने की चेन छीनने के दो आरोपियों को शहर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया।
पुलिस उपाधीक्षक जे.एन. पंचाल के अनुसार, मूल रूप से आणंद जिले की बोरसद तहसील के अलारसा गांव के निवासी एनआरआइ गिरीश राणा 1999 से अमरीका के न्यू जर्सी में रहते हैं। इन दिनों वे छुट्टियां बिताने आणंद आए।
20 नवंबर को उनकी माता जया को कमर दर्द की शिकायत के चलते करमसद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को वे एमआरआइ रिपोर्ट लेकर दोपहर में आणंद के नए एसटी बस स्टैंड 18 पर पहुंचे।
शाम करीब 4 बजे अहमदाबाद-बोरसद बस में चढ़ते समय पीछे से आए व्यक्ति ने उन्हें धक्का देते हुए बस में जल्दी चढ़ने को कहा। इसी दौरान आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन चुरा ली। जिटोडिया के पास गर्मी महसूस होने पर गले में हाथ लगाया तो चेन गायब थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से बनासकांठा जिले के पालनपुर निवासी रमजान उर्फ डेरी सलाट और सलीम पठाण को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल की। पुलिस ने चेन बरामद कर कार्रवाई शुरू की।

Updated on:
24 Nov 2026, 9:45 PM IST
Published on: