अहमदाबाद

GSEB: 12वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को रसायन, भौतिक विज्ञान में मिलेंगे चार अंक

-फिजिक्स के गुजराती माध्यम के पेपर में सभी को मिलेंगे तीन अंक, कैमिस्ट्री में एक अंक मिलेगा, फिजिक्स हिंदी, अंग्रेजी माध्यम में दो अंक मिलेंगे, सबूत के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं छात्र, 4 अप्रेल तक प्रति प्रश्न 500 रुपए फीस के साथ करना होगा आवेदन

2 min read
जीएसईबी (फाइल फोटो)।

Ahmedabad. गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से फरवरी, मार्च महीने में ली गई 12वीं विज्ञान संकाय की बोर्ड परीक्षा के प्रमुख चार विषयों की 50 अंक के बहुवैकल्पिक प्रश्नों की आंसर की (उत्तर कुंजी) बोर्ड ने सोमवार को घोषित कर दी। इसके साथ ही बोर्ड ने घोषणा की है कि गुजराती, अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान में चार-चार अंक सभी को मिलेंगे। हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को इन दोनों विषयों में तीन अंक दिए जाएंगे।

बोर्ड ने 12वीं विज्ञान संकाय के गणित, रसायन विज्ञान (कैमिस्ट्री), भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) और जीव विज्ञान (बायलॉजी) विषयों के प्रश्नपत्र सेट एक से 20 में हर प्रश्न का सही उत्तर घोषित किया है।

बोर्ड की ओर से जारी आंसर की में 12वीं विज्ञान संकाय के रसायन विज्ञान (कैमिस्ट्री) के गुजराती और हिंदी माध्यम के पेपर में सभी विद्यार्थियों को एक अंक प्रदान किया जाएगा, क्योंकि उस प्रश्न के सभी जवाब सही घोषित किए हैं। अंग्रेजी माध्यम के पेपर के विद्यार्थियों को दो अंक प्रदान किए जाएंगे।

गुजराती माध्यम के भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) के पेपर में सभी विद्यार्थियों को तीन अंक प्रदान किए जाएंगे। जबकि हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को दो-दो अंक प्रदान किए जाएंगे।

बोर्ड ने बताया कि ये प्रश्नपत्र सेट नंबर 1 से 20 तक गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में तैयार किए गए हैं। छात्र इन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके देख सकते हैँ।

4 अप्रेल तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, देना होगा सबूत

अगर इन प्रश्नपत्रों में दिए गए विकल्प में किसी प्रकार की त्रुटि नजर आती है, तो छात्र या संबंधित व्यक्ति 4 अप्रेल शाम 6:00 बजे तक अपनी आपत्ति ईमेल के जरिए बोर्ड को भेज सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने ईमेल आईडी gshsebsciencekey@gmail.com जारी किया है। इसके साथ उन्हें प्रति प्रश्न 500 रुपए का एसबीआई बैंक का फीस चालान भी देना होगा। भुगतान की रसीद ईमेल के साथ भेजना जरूरी है। यदि छात्र या संबंधित व्यक्ति की आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति को यह शुल्क वापस दिया जाएगा। अन्यथा उसे जब्त किया जाएगा।

Published on:
30 Mar 2026 10:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर