25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश

उन्होंने वरिष्ठ मंडल अधिकारियों के साथ डभोई स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विभिन्न आधारभूत संरचना एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किए जाएं तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
2 min read
Google source verification
Directives Issued for Necessary Improvements to Passenger Amenities at Stations

निरीक्षण

वडोदरा के डीआरएम भडके ने प्रतापनगर-जोबट रेलखंड का किया निरीक्षण

वडोदरा. पश्चिम रेलवे के तहत वडोदरा के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजू भडके ने प्रतापनगर-अलीराजपुर-जोबट रेलखंड का निरीक्षण किया।
उन्होंने रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर स्टेशन परिसरों, यात्री सुविधाओं, आधारभूत संरचना एवं संचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
भडके ने बताया कि सुरक्षित, सुचारु एवं यात्री-केंद्रित रेल सेवाएं उपलब्ध कराना वडोदरा मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डभोई में अमृत भारत स्टेशन के योजना के विकास कार्यों की समीक्षा

उन्होंने वरिष्ठ मंडल अधिकारियों के साथ डभोई स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विभिन्न आधारभूत संरचना एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किए जाएं तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
भडके ने बोडेली, छोटा उदेपुर एवं अलीराजपुर स्टेशनों का भी निरीक्षण किया तथा इन स्टेशनों पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्टेशन परिसरों में यात्री सुविधाओं की उपलब्धता, स्वच्छता, परिचालन व्यवस्थाओं तथा अन्य संबंधित पहलुओं का जायजा लिया।

हापा-नाहरलगुन स्पेशल अब नियमित ट्रेन के रूप में चलेगी

राजकोट. जामनगर. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष किराए पर संचालित हापा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन को 23 सितंबर से नियमित ट्रेन के रूप में स्थायी रूप से चलाया जाएगा। नाहरलगुन अरुणाचल प्रदेश राज्य के पपुम पारे ज़िले में स्थित एक प्रमुख कस्बा और नगर है। यह राज्य की राजधानी ईटानगर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर हिमालय की तलहटी में बसा है। इसे अरुणाचल प्रदेश का एक मुख्य द्वार या परिवहन केंद्र भी माना जाता है।राजकोट के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19525) 23 सितंबर से स्थायी रूप से नियमित ट्रेन के रूप में प्रत्येक बुधवार को हापा से रात 12.40 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को शाम 4 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी। इसी तरह, नाहरलगुन-हापा एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19526) 26 सितंबर से स्थायी रूप से नियमित ट्रेन के रूप में प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से सुबह 9.40 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को रात 12.15 बजे हापा पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, बियावरा-राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, ग़ाज़ीपुर शहर, बलिया, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव, बारपेटा रोड, रंगिया, उदलगुड़ी, न्यू मिसामारी, रंगापारा उत्तर और हरमुती स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।