अहमदाबाद

विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने में गुजरात शीर्ष तीन राज्यों में शामिल

Ahmedabad. भारत के पर्यटन क्षेत्र में 2024 में मजबूत विकास देखा गया है, जिसमें देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों (एफटीए) की संख्या 99.5 लाख पर पहुंच गई है। उधर, अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन (आईटीए) भी बढ़कर 2.05 करोड़ हो गया है, जो कोविड से पहले के वर्ष 2019 की तुलना में 14.85 फीसदी की वृद्धि […]

less than 1 minute read

Ahmedabad. भारत के पर्यटन क्षेत्र में 2024 में मजबूत विकास देखा गया है, जिसमें देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों (एफटीए) की संख्या 99.5 लाख पर पहुंच गई है। उधर, अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन (आईटीए) भी बढ़कर 2.05 करोड़ हो गया है, जो कोविड से पहले के वर्ष 2019 की तुलना में 14.85 फीसदी की वृद्धि दिखाता है।

राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज इस वृद्धि में गुजरात भी विदेशी पर्यटकों के लिए तीसरे सबसे पसंदीदा राज्य के रूप में उभरा है, जो वैश्विक पर्यटन क्षेत्र में राज्य की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

गुजरात सरकार ने गुरुवार को बताया कि केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार 2024 में सबसे अधिक विदेशी पर्यटकों के आगमन की दृष्टि से शीर्ष पांच राज्यों में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान का समावेश होता है।

मंत्रालय के अनुसार 2024 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन के मामले में भारत पूरी दुनिया में 20वें स्थान पर रहा, जहां 2.05 करोड़ पर्यटक भारत आए। वहीं, 2023-24 में पर्यटन क्षेत्र में 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। विदेशी पर्यटकों की संख्या के मामले में गुजरात तीसरे स्थान पर रहा।

सोमनाथ, द्वारका, गिर देखने पहुंचे विदेशी पर्यटक

वर्ष 2024 में गुजरात आए विदेशी पर्यटक राज्य के विविधतापूर्ण स्थलों को देखने पहुंचे, जिनमें धार्मिक क्षेत्र, हेरिटेज स्थल, वन्यजीव और आधुनिक विकास के आकर्षण शामिल हैं। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में हर साल बड़ी संख्या में दुनिया भर के श्रद्धालु-पर्यटक आते हैं, जबकि आध्यात्मिक साधकों के लिए द्वारका हमेशा से पसंदीदा स्थल रहा है।

एशियाई शेरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध गिर राष्ट्रीय उद्यान भी गुजरात आने वाले पर्यटकों के लिए हमेशा से पसंदीदा स्थल रहा है। केवड़िया में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत की एकता और आधुनिक इंजीनियरिंग कौशल का प्रतीक बनकर खड़ी है।

Updated on:
05 Feb 2026 10:33 pm
Published on:
05 Feb 2026 10:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर