अहमदाबाद

Gujarat: वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को Padma Bhushan, शहाबुद्दीन राठौड़ सहित 7 को Padma shri

Gujarat, Balkrishna Doshi, Sahabuddin Rathod, Padma bhushan,Padma shri
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jan 2020, 10:52 PM IST
Feature image

अहमदाबाद. गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात से 8 विशिष्ट जनों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इनमें से जाने-माने वास्तुकार बालकृष्ण दोषी को पद्म भूषण दिया जाएगा वहीं सात अन्य को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा। पद्म श्री की सूची में जाने-माने व्यंग्यकार शहाबुद्दीन राठौड़ का भी नाम है। सुरेन्द्रनगर जिले के थानगढ़ में गुजराती मुस्लिम परिवार में जन्मे 82 वर्षीय राठौड़़ पहले शिक्षक और बाद में प्राचार्य रहे। उन्हें भाषा व शिक्षा की श्रेणी में यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।

राठौड़ के साथ-साथ प्रसिद्ध शिक्षाविद व धर्मसिंह देसाई यूनिवर्सिटी (डीडीयू) के कुलपति एच एम देसाई को यह पुरस्कार दिया जाएगा। देसाई गुजरात विश्वविद्यालय के भी कुलपति रह चुके हैं। इन दोनों को भाषा व शिक्षा की श्रेणी में यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। भाषा व शिक्षा की श्रेणी में नारायण जोशी करायल को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा।

उधर विज्ञान व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सुधीर जैन को पद्मश्री दिए जाने की घोषणा की गई है। जैन वर्तमान में आईआईटी गांधीनगर के निदेशक हैं। वे तीसरी बार इस संस्थान के निदेशक पद पर पदस्थापित हुए हैं। जैन ने वर्ष 2009 में इस संस्थान के संस्थापक निदेशक के रूप में कार्य आरंभ किया था। इससे पहले वे 35 वर्षों तक आईआईटी कानपुर में पैक्लटी के रूप में कार्यरत रहे।

कला के क्षेत्र में याज्दी नौशिरवान करंजिया को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। करंजिया सूरती पारसी पंचायत के ट्रस्टी हैं। उधर मेडिसीन के क्षेत्र में डॉ गुरदीप सिंह को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही व्यापार व उद्योग के क्षेत्र में गफूरभाई बिलाखिया को यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।

Updated on:
25 Jan 2020, 10:52 PM IST
Published on: