अहमदाबाद

Gujarat: गुजरात में कोरोना के 1175 नए मामले, 16 ने दम तोड़ा

Gujarat, Coronavirus, Positive case,
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2020, 9:54 PM IST
Gujarat: गुजरात में कोरोना के 1175 नए मामले, 16 ने दम तोड़ा
Gujarat: गुजरात में कोरोना के 1175 नए मामले, 16 ने दम तोड़ा

अहमदाबाद. गुजरात में गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 1175 नए मामले सामने आए। वहीं 16 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस तरह अब तक राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 83262 हो चुकी है वहीं कुल मृतकों की संख्या 2855 हो गई है।

राज्य में बुधवार को सबसे अधिक 237 नए मरीज सूरत जिले में सामने आए। अहमदाबाद जिले में 172, वडोदरा में 118, राजकोट में 98, जामनगर में 73, भावनगर में 55, गांधीनगर में 51 मामले पाए गए।

उधर गुरुवार को राज्य में कोरोना से सूरत में सबसे ज्यादा 7 मौतें हुई। अहमदाबाद में 4 और राजकोट में 2 मरीजों ने दम तोड़ा। इसके अलावा गांधीनगर मेहसाणा व वडोदरा में एक-एक मौत दर्ज की गई।

एक दिन में 68 हजार से ज्यादा का टेस्ट

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में गुरुवार को 68581 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब तक राज्य में 15 लाख 47 हजार 210 टेस्ट किए जा चुके हैं। गुजरात में अब 14454 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 86 वेंटिलेटर पर हैं जबकि 14368 की हालत स्थिर बताई जाती है। राज्य में अब तक 65953 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है।

Published on: