अहमदाबाद

गुजरातः एनएचएल मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे दो नए सुपर स्पेशलिटी कोर्स, गुजरात में पहली बार

Ahmedabad: महानगरपालिका (मनपा) संचालित मेडिकल एजुकेशन ट्रस्ट संचालित श्रीमती एनएचएल म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। गुजरात में पहली बार डीएम क्लिनिकल इम्युनोलोजी एंड रुमेटोलोजी कोर्स शुरू होने जा रहा है। साथ ही एमसीएच यूरोलोजी कोर्स भी शुरू होगा। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए इन दोनों सुपर […]

less than 1 minute read
NHL medical colge

Ahmedabad: महानगरपालिका (मनपा) संचालित मेडिकल एजुकेशन ट्रस्ट संचालित श्रीमती एनएचएल म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। गुजरात में पहली बार डीएम क्लिनिकल इम्युनोलोजी एंड रुमेटोलोजी कोर्स शुरू होने जा रहा है। साथ ही एमसीएच यूरोलोजी कोर्स भी शुरू होगा।

नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए इन दोनों सुपर स्पेशलिटी कोर्स की कुल 4 सीटों को मंजूरी दी है।ये दोनों नए विभाग सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) अस्पताल में संचालित होंगे, जो आधुनिक ढांचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से सुसज्जित है। नए कोर्स जुड़ने से मरीजों को जोड़ और रोग प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ी जटिल बीमारियों तथा गंभीर यूरोलॉजिकल रोगों (किडनी, मूत्राशय, मूत्रमार्ग और प्रोस्टेट संबंधी समस्यायों) के लिए उन्नत और सटीक उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा।

इस मंजूरी से गुजरात में उच्च योग्य सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी। परिणामस्वरूप गंभीर और जटिल रोगों से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही राज्य का सरकारी स्वास्थ्य ढांचा और अधिक मजबूत बनेगा।

Published on:
22 Feb 2026 09:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर