अहमदाबाद

Gujarat: पाकिस्तान में अपनी प्रेमिका से मिलने बॉर्डर पार कर रहे भारतीय नागरिक को पकड़ा, बीएसएफ ने कच्छ के रण में की कार्रवाई

Gujarat, Pakistan, lover, Border, BSF, Rann of kutch
1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2020, 6:28 PM IST
Gujarat: पाकिस्तान में अपनी प्रेमिका से मिलने बॉर्डर पार कर रहे भारतीय नागरिक को पकड़ा, बीएसएफ ने कच्छ के रण में की कार्रवाई
Gujarat: पाकिस्तान में अपनी प्रेमिका से मिलने बॉर्डर पार कर रहे भारतीय नागरिक को पकड़ा, बीएसएफ ने कच्छ के रण में की कार्रवाई

अहमदाबाद. बीएसएफ ने पाकिस्तान में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश में एक भारतीय नागरिक को पकड़ा। गुरुवार देर रात करीब 9 बजे सिद्दिकी मोहम्मद जिशान को भारतीय पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कच्छ के रण से पाकिस्तान जाने की कोशिश में पकड़ा गया।

रण में दो घंटे रहा बेहोश

प्रारंभिक पूछताछ में 20 वर्षीय युवक की पहचान महाराष्ट्र के उस्मानाबाद के गली नं. 19 के ख्वाजा नगर के निवासी के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह रण में लगभग दो घंटे तक बेहोश पड़ा था। युवक के पास से पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक का एटीएम कार्ड और मोबाइल बरामद किया गया है।

कराची की लड़की के साथ संपर्क में था

जिशान ने बताया कि उसे सोशल मीडिया पर कराची के शाह फैसल शहर की एक लड़की से प्यार हो गया था और दोनों सोशल मीडिया के मार्फत एक-दूसरे के संपर्क में थे। जिशान पाकिस्तान जाना चाहता था और इसके लिए उसने नेविगेशन के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल किया था। बीएसएफ ने उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।

गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी

बीएसएफ के मुताबिक महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच ने गुजरात पुलिस के साथ जिशान के रूप में गुमशुदा व्यक्ति की सूचना साझा की थी जो उसके माता-पिता ने दर्ज कराई थी। इसके बाद गुजरात पुलिस ने यह जानकारी कच्छ जिले के बालसर थाने को दी। इसके बाद बीएसएफ ने सीमा पर तैनात अपनी इकाइयों को सतर्क कर दिया था। जिशान का मोबाइल लोकेशन धोलावीरा और इसके आसपास पाया गया। बीएसएफ की तलाशी के दौरान फॉसिल पार्क के पास एक काले रंग की बाइक बरामद की गई जिसका जिशान ने अपने गृहनगर से यात्रा करने के लिए इस्तेमाल किया था और साथ ही सीमा क्षेत्र की ओर से जाने से पहले छोड़ दिया था।

Published on: