अहमदाबाद

Gujarat) राजकोट में सिर्फ एक वार्ड जीत सकी कांग्रेस, वडोदरा में बंपर जीत

Gujarat, Rajkot, BJP, Vadodara, Jamnagar, Bhavnagar
less than 1 minute read
Gujarat) राजकोट में सिर्फ एक वार्ड जीत सकी कांग्रेस, वडोदरा में बंपर जीत
Gujarat) राजकोट में सिर्फ एक वार्ड जीत सकी कांग्रेस, वडोदरा में बंपर जीत

राजकोट . मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के गृहनगर राजकोट में भाजपा ने एक छोडक़र सभी वार्डों में जीत हासिल करते हुए 72 सीटों में 68 सीटें हासिल की है। यह जीत पिछली बार से भी बड़ी है जब पार्टी को सिर्फ 38 सीटें मिली थी। कांग्रेस को यहां पर सिर्फ चार सीटें हाथ लगी है। 1991 के बाद से पार्टी की यह सबसे करारी हार है। तब कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी।

वडोदरा में भाजपा को कुल 76 सीटों में से 69 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस को सिर्फ 7 सीटें मिली थीं। पिछले बार यहां भाजपा को 57 सीटें मिली थी। यहां पर आम आदमी पार्टी खाता नहीं खोल सकी।

भावनगर-जामनगर में भी केसरिया परचम

सौराष्ट्र के ही भावनगर महानगरपालिका में भाजपा को कुल 52 में से 44 सीटें मिली हैं वहीं कांग्रेस को सिर्फ 8 सीटें जीत सकी है। जामनगर में 64 सीटों में भाजपा ने 50 सीटें हथियाई हैं। कांग्रेस को यहां पर 3 सीटें मिली हैं वहीं बसपा ने 5 सीटें प्राप्त की है। भाजपा ने यहां पिछली बार 38 सीटें जीती थी।

Published on:
24 Feb 2021 01:39 am