अहमदाबाद

Gujarat: 9 जून से खुलेंगे स्कूल, आगामी वर्ष 26 फरवरी से होंगी 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

-जीएसईबी ने वर्ष 2025-26 का शैक्षणिक गतिविधि कैलेंडर किया घोषित
2 min read
gseb

Ahmedabad. गुजरात में 9 जून से माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलें शुरू होंगी। 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आगामी वर्ष 2026 में 26 फरवरी से शुरू होंगी, जो 23 मार्च 2026 तक चलेंगी। गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने वर्ष 2025-26 का शैक्षणिक गतिविधि कैलेंडर जारी कर दिया है।

GSEB के संयुक्त निदेशक बी एन राजगौर की ओर से आठ अप्रेल को घोषित कैलेन्डर के तहत वर्ष 2025-26 का पहला सत्र 105 दिन का होगा, जो 9 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। 16 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर तक दीपावली का 21 दिनों का अवकाश रहेगा। द्वितीय सत्र 6 नवंबर से शुरू होगा जो 3 मई 2026 तक चलेगा। चार मई से लेकर सात जून 2026 तक 35 दिनों की गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। आगामी शैक्षणिक वर्ष 2026-27 की शुरुआत 8 जून 2026 से होगी। वर्ष 2025-26 में 249 दिन पढ़ाई होगी। 80 दिन अवकाश रहेगा।

नौवीं-12वीं की प्रथम परीक्षाएं 11 सितंबर से होंगी

वर्ष 2025-26 में 9-12वीं में पूरा कोर्स परीक्षा में ध्यानार्थ लिया जाएगा। 9 -12वीं की प्रथम परीक्षाएं 11 से 20 सितंबर के बीच होंगी। जून से लेकर अगस्त तक के कोर्स को ध्यानार्थ लिया जाएगा। 9-12 की द्वितीय परीक्षा में जून से लेकर दिसंबर तक का कोर्स ध्यानार्थ लिया जाएगा। ये परीक्षाएं 16 से 24 जनवरी 2026 के बीच होंगी। 10वीं, 12वीं की प्रीलिम परीक्षाएं भी इस बीच होंगी, इसमें पूरा कोर्स ध्यान में लिया जाएगा। 9वीं की प्रखरता शोध कसौटी 28 जनवरी 2026 को होगी। 10वीं, 12वीं वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 30 जनवरी से तीन फरवरी 2026 के बीच होंगी। 10 वीं ,12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से लेकर 23 मार्च 2026 के बीच होंगी। 9वीं, 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 9 से 20 अप्रेल 2026 तक होंगी। 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षाएं 16 से 26 जून 2026 के बीच होंगी।

Updated on:
10 Apr 2025 10:14 pm
Published on:
10 Apr 2025 10:14 pm