अहमदाबाद

Gujarat: विधवा को पेंशन दिलवाने गांव के लोग चारपाई पर साथ लेकर पहुंचे

Gujarat, Widow, Pension, Mehsana district,
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Mar 2021, 1:43 AM IST
Gujarat: विधवा को पेंशन दिलवाने गांव के लोग चारपाई पर साथ लेकर पहुंचे
Gujarat: विधवा को पेंशन दिलवाने गांव के लोग चारपाई पर साथ लेकर पहुंचे

मेहसाणा. जिले की विसनगर तहसील कार्यालय में उस वक्त एक मार्मिक नजारा देखने को मिला, जब सरकारी व्यवस्था से परेशान एक बुजुर्ग महिला को विधवा पेंशन दिलाने के लिए गांव के लोग चारपाई पर बिठाकर यहां पहुंचे। इसके बाद संबंधित अधिकारी ने महिला की समस्या को संज्ञान में लेते हुए बकाया पेंशन देने की बात कही। साथ ही अगले महीने से नियमित पेंशन मिलने की बात का आश्वासन दिया।

यह मामला वालम गांव की रहने वाली शांता बहन ठाकोर का है। ठाकोर ने वर्ष 2019 में ही विधवा सहायता योजना के तहत पेंशन के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकार होने के बाद भी पिछले 2 वर्षो से वे पेंशन नहीं मिलने से काफी परेशान थी। उसके बाद बुधवार को गांव के लोग चारपाई के सहारे उन्हें तहसील कार्यालय तक लेकर आए। यहां संबंधित अधिकारी ने बुजुर्ग महिला के पेंशन का आवेदन स्वीकार कर लिया। यह भी कहा कि अगले महीने की 10 तारीख के आस-पास महिला की पूरी बकाया पेंशन राशि उन्हें मिल जाएगी।

वर्ष 2005 में पति की मृत्यु होने के बाद यह महिला पूरी तरह अकेला जीवन बीता रही है। घर की रोजी रोटी मजदूरी कर चला रही हैैं। शरीर ने साथ देना बंद किया तो विधवा पेंशन ही एक मात्र सहारा था। उसमे भी इतनी परेशानी की आखिरकार अपनी दु:ख की कहानी अधिकारियों को सुनाने के लिए उनके दफ्तर पहुंची।

Published on: