अहमदाबाद

गुजरात में गर्मी का कहर: भुज @ 42 डिग्री, अहमदाबाद समेत 11 शहरों में पारा 40 के पार

राज्य के कई जिलों में तीन दिनों तक यलो अलर्ट

less than 1 minute read
गर्मी से बचने का प्रयास

गुजरात में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का कहर शुरू हो गया है। सोमवार को राज्य के 11 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। कच्छ के भुज में सबसे ज्यादा 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।सोमवार को दूसरा सबसे गर्म शहर सूरत रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी तीन दिनों तक गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर सकते हैं।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कई इलाकों में लू की चेतावनी दी है। इसके चलते यलो अलर्ट जारी किया है। गुजरात में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान के चलते गर्मी का शिकंजा कसता जा रहा है।रविवार को अहमदाबाद शहर का तापमान लगभग 38.7 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सोमवार को 40 डिग्री को पार करते हुए 40.4 डिग्री तक पहुंच गया। राज्य के अधिकांश शहरों में सोमवार को तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।

अहमदाबाद शहर में गर्मी के बीच जहां पंखे, एसी व कूलर शुरू होने लगे हैं, वहीं दूसरी ओर ठंडे पेय पदार्थों की भी मांग बढ़ने लगी है।मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को राज्य के बनासकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद , सूरत, सुरेन्द्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जूनागढ़, मोरबी, अमरेली, गिरसोमनाथ, कच्छ में गर्म हवाओं के थपेड़े परेशान कर सकते हैं। इसके अलावा गुरुवार को भी उत्तर गुजरात क्षेत्र के बनासकांठा, सुरेन्द्रनगर, राजकोट और कच्छ में लू का प्रभाव रह सकता है। गर्मी से बचने के लिए लोगों को मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। इन तीन दिनों के बाद गर्मी के जोर में कमी आने की संभावना भी जताई गई है।

प्रमुख शहरों में तापमान

भुज- 42.0

सूरत-41.8

राजकोट-41.7

सुरेंद्रनगर-41.7

गांधीनगर-40.4

अहमदाबाद-40.4

वडोदरा-39.8

Published on:
10 Mar 2025 09:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर