अहमदाबाद

जूनागढ़ : केशोद की उतावली नदी में बही महिला

तलाश शुरू जामनगर. जूनागढ़. जूनागढ़ जिले के केशोद में गुरुवार सुबह से भारी बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से केशोद शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। कृष्णानगर, योगीनगर, रणछोड़नगर, मेघना सोसाइटी आदि इलाके ज्यादा प्रभावित हुए। अंडरब्रिज में पानी भरने से दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई।उतावली नदी के उफान पर होने से एक […]

less than 1 minute read

तलाश शुरू

जामनगर. जूनागढ़. जूनागढ़ जिले के केशोद में गुरुवार सुबह से भारी बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से केशोद शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। कृष्णानगर, योगीनगर, रणछोड़नगर, मेघना सोसाइटी आदि इलाके ज्यादा प्रभावित हुए। अंडरब्रिज में पानी भरने से दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई।
उतावली नदी के उफान पर होने से एक महिला पानी के बहाव में बह गई। प्रशासन और बचाव दल महिला की तलाश शुरू की।
विसावदर शहर और आस-पास के इलाकों में गुरुवार सुबह आंधी के बाद शुरू हुई बारिश महज दो घंटे में 105 मिमी (लगभग 4 इंच) तक पहुंच गई। उपर गिर और वन क्षेत्र सहित मोनिया, मोनपारी और मांडावद गांवों में भारी बारिश हुई। पोपटडी और मैयारी नदियों में पानी बढ़ने से कुछ इलाकों में नदी जैसा दृश्य बन गया। जूनागढ़ में भी बारिश हुई।

Published on:
26 Jun 2025 10:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर