अहमदाबाद

नेतृत्व सृजन प्रशिक्षण शिविर: पार्टी को मजबूत करने के लिए सिखाए जा रहे हैं नेतृत्व के गुर

-निकाय चुनावों में कांग्रेस की स्थिति बेहतर करने की कोशिश

less than 1 minute read
गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से गुरुवार से दो दिवसीय नेतृत्व सृजन प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है।पालडी स्थित गुजरात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा, गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. तुषार चौधरी ने इसका उद्घाटन किया।

शिविर में महिला नेतृत्व को मुख्यधारा में लाने और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। शुक्रवार को भी यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि यह शिविर महिलाओं को नेतृत्व देने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि गुजरात महिला कांग्रेस आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में मजबूत स्थिति में होगी। प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने महिलाओं से महंगाई, बेरोजगारी और महिला अत्याचार जैसे मुद्दों पर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। डॉ. तुषार चौधरी ने कहा कि महिला नेतृत्व वास्तविक सशक्तिकरण का प्रतीक बने, न कि केवल औपचारिकता। शिविर के पहले दिन सोशल मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत्र ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता पर मार्गदर्शन दिया। पूर्व सांसद डॉ. अमी याज्ञिक व अन्य ने भी जरूरी मुद्दों पर महिलाओं को मार्गदर्शन दिया।

Published on:
20 Nov 2025 10:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर