अहमदाबाद

जूनागढ़ में पुराने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर गिरनारी माता पर जानलेवा हमला

राजकोट. जामनगर. जूनागढ़ में गिरनार की लीली परिक्रमा की पूर्णाहुति के बाद पुराने किन्नर अखाड़े की अध्यक्ष सह महामंडलेश्वर गिरनारी माता उर्फ स्वीटू मां पर जानलेवा हमला किया गया। 1.62 लाख रुपए की लूट का भी आरोप लगाया गया। आरोप है कि मंगलवार रात भजन संध्या के दौरान नग्न अवस्था में हाथ में गदा लेकर अखाड़े में पहुंचे साधु शिवगिरि ने विवाद के बाद गिरनारी माता के सिर पर गदा से वार किया।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 9:06 PM IST
Life-threatening attack on Mahamandaleshwar Girnari Mata of the 'Purana Kinnar Akhada' in Junagadh
महामंडलेश्वर गिरनारी माता।

राजकोट. जामनगर. जूनागढ़ में गिरनार की लीली परिक्रमा की पूर्णाहुति के बाद पुराने किन्नर अखाड़े की अध्यक्ष सह महामंडलेश्वर गिरनारी माता उर्फ स्वीटू मां पर जानलेवा हमला किया गया। 1.62 लाख रुपए की लूट का भी आरोप लगाया गया। आरोप है कि मंगलवार रात भजन संध्या के दौरान नग्न अवस्था में हाथ में गदा लेकर अखाड़े में पहुंचे साधु शिवगिरि ने विवाद के बाद गिरनारी माता के सिर पर गदा से वार किया।
जानकारी के अनुसार, लीली परिक्रमा में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों और राज्यों से बड़ी संख्या में किन्नर भी अखाड़े पहुंचे थे। परिक्रमा पूरी होने के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार रात को अखाड़े में भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें साधु-संत और श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान पहले से अखाड़े से निष्कासित साधु शिवगिरी वहां नग्न अवस्था में पहुंचा। गिरनारी माता के मुताबिक, उन्होंने साधु परंपरा के अनुसार 'ओम नमो नारायण' कहकर उसका स्वागत किया और बैठने की जगह भी दी थी। हालांकि, कुछ देर बाद सत्संग में अभद्र व्यवहार को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने गदा से हमला किया।
आरोप है कि गिरनारी माता के शोर मचाने पर सेवक सुमित्रागिरि माता, पुंजाभाई और विपुल रावत बचाव के लिए पहुंचे तो हमलावर के साथ आए तीन अन्य लोगों ने लकड़ी से उन पर हमला किया। इसमें सुमित्रागिरि के हाथ में चोट आई, जबकि पुंजाभाई को अंदरूनी चोटें पहुंचीं।
अखाड़े का अन्नक्षेत्र बंद कराने की धमकी देने और गिरनारी माता की झोली से 1.60 लाख रुपए नकद तथा विपुल रावत की 2,500 रुपए की धातु की अंगूठी ले जाने का आरोप भी लगाया गया। घायल गिरनारी माता ने उपचार के बाद आरोपी शिवगिरि के खिलाफ भवनाथ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिवगिरि और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस उपाधीक्षक हितेश धांधलिया के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। वर्ष 2018 से 2026 के बीच शिवगिरि के खिलाफ भवनाथ थाने में छह मामले दर्ज हुए, जिनमें से तीन में वह बरी हो चुका है। फरवरी 2026 में उसे जूनागढ़ के अलावा राजकोट, गिर सोमनाथ, अमरेली और पोरबंदर जिलों से तड़ीपार भी किया गया था।

Updated on:
25 Nov 2026, 9:06 PM IST
Published on: